{"_id":"6a006b39d653cd3fde0bfa41","slug":"video-ayathhaya-pahaca-bhara-ka-matara-sajaya-kamara-saha-bl-yapa-ma-enadae-ka-satha-canava-lugdhaga-ljapa-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह बोले- यूपी में एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी लोजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे बिहार के मंत्री संजय कुमार सिंह बोले- यूपी में एनडीए के साथ चुनाव लड़ेगी लोजपा
अयोध्या में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है। सभी जिलों में जिला वार मंथन होगा और निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दोबारा सक्रिय करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी केंद्र और बिहार में एनडीए के साथ है तथा उत्तर प्रदेश में भी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चिराग पासवान के विजन को लेकर प्रदेश में आगे बढ़ रही है। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वहां विकास की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।