{"_id":"6a805ba83a7ab13a110ebc01","slug":"video-ayathhaya-ma-khaugdhaka-taugdha-ghara-ma-ghasana-ka-faraka-ma-tha-tha-sathagathha-garamanae-pahaca-ta-cal-tha-gal-yavaka-ghayal-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में खिड़की तोड़ घर में घुसने की फिराक में थे दो संदिग्ध, ग्रामीण पहुंचे तो चला दी गोली; युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में खिड़की तोड़ घर में घुसने की फिराक में थे दो संदिग्ध, ग्रामीण पहुंचे तो चला दी गोली; युवक घायल
अयोध्या में शुक्रवार देर रात घर में घुसने का प्रयास कर रहे संदिग्धों ने ग्रामीणों के पहुंचने पर कथित रूप से फायरिंग कर दी। फायरिंग में रवीनाथ सिंह पुत्र राम विजय सिंह घायल हो गए। उनके दाहिने कंधे में करीब 20 छर्रे लगे हैं। घायल का दर्शन नगर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव की है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव निवासी जीत बहादुर सिंह उर्फ ऋषभ सिंह के घर पर रात करीब 12:30 से 1.00 बजे के बीच सामने की ओर से आवाजें सुनाई दीं। घर पर उनकी माता अकेली थीं। आशंका होने पर उन्होंने तत्काल घर के पीछे रहने वाले पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी।
सूचना पर आसपास और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि दो अज्ञात व्यक्ति घर के सामने की खिड़की तोड़ रहे थे। लोगों को अपनी ओर आता देख उन्होंने कथित रूप से बंदूक से फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से रवीनाथ सिंह घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
इसी दौरान दोनों संदिग्ध वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह और पूराबाजार चौकी प्रभारी चित्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने कई घंटे तक घटनास्थल की बारीकी से जांच कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल रवीनाथ सिंह के दाहिने कंधे में करीब 20 छर्रे धंसे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस तहरीर, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।