{"_id":"6a800b9bc9cbc7f9680271da","slug":"video-video-saema-yaga-bl-thasha-ka-aajatha-ka-bnae-rakhana-ma-140-karaugdha-lga-ka-samahaka-bhagathara-janprra-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीएम योगी बोले- देश की आजादी को बनाए रखने में 140 करोड़ लोगों की सामूहिक भागीदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीएम योगी बोले- देश की आजादी को बनाए रखने में 140 करोड़ लोगों की सामूहिक भागीदारी जरूरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की आजादी और उसके महत्व को लेकर कहा कि लंबे समय बाद आज ही के दिन भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता भारत माता के महान सपूतों और बलिदानियों के त्याग व तपस्या का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की इस आजादी को लंबे समय तक बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इसके लिए किसी एक व्यक्ति, संप्रदाय या जाति का प्रयास पर्याप्त नहीं होगा। देश के 140 करोड़ लोगों को सामूहिक रूप से इस प्रयास को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने क्षेत्र में समान रूप से योगदान देना चाहिए। देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को नमन करते हुए उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।