{"_id":"6a805fe68f250f74e0081716","slug":"body-of-young-man-missing-for-three-days-was-found-floating-in-river-in-gonda-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, कचहरी जाने की बात कहकर घर से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव, कचहरी जाने की बात कहकर घर से निकला था
Sat, 15 Aug 2026 06:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:17 PM IST
सार
गोंडा में तीन दिन से लापता युवक का शव नदी में उतराता मिला। वह कचहरी जाने की बात कहकर घर से निकला था, फिर नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सुधई की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस व लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार को नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के काशीपुरवा गांव के पास की है। यहां बिसुही नदी में सुधई (45) का शव उतराता हुआ मिला। वह धानेपुर थाना क्षेत्र के खरिहा उज्जैनी कला के रहने वाले थे। 12 अगस्त की सुबह करीब 8.00 बजे घर से गोंडा कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, तब से लापता थे। पत्नी संजू ने 14 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने बिसुही नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय और मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने शव की पहचान सुधई के रूप में की।
विज्ञापन
मोतीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धानेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से करा ली गई है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।