{"_id":"6a80623a1e287680930bc033","slug":"video-gada-ma-natha-ma-utarata-mal-tana-thana-sa-lpata-yavaka-ka-shava-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में नदी में उतराता मिला तीन दिन से लापता युवक का शव
यूपी के गोंडा में तीन दिन से लापता युवक का शव शनिवार को नदी में उतराता मिला। मौके पर पहुंची दो थानों की पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना मोतीगंज थाना क्षेत्र के काशीपुरवा गांव के पास की है। यहां बिसुही नदी में सुधई (45) का शव उतराता हुआ मिला। वह धानेपुर थाना क्षेत्र के खरिहा उज्जैनी कला का रहने वाले थे। 12 अगस्त की सुबह करीब 8.00 बजे घर से गोंडा कचहरी जाने की बात कहकर निकले थे, तब से लापता थे। पत्नी संजू ने 14 अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। इसी बीच शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने बिसुही नदी में शव उतराता देखा। सूचना पर धानेपुर थानाध्यक्ष विपुल पांडेय और मोतीगंज थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्त पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने शव की पहचान सुधई के रूप में की।
मोतीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। धानेपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान परिजनों से करा ली गई है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।