{"_id":"6a80387e253a4b18de07f473","slug":"head-on-collision-between-two-bikes-in-gonda-resulted-in-death-of-youth-and-two-others-injured-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; साथी समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; साथी समेत दो लोग घायल
Sat, 15 Aug 2026 03:29 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 03:29 PM IST
सार
गोंडा में बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसके साथी समेत दो लोग घायल हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परेशान परिजन व अंकित चौरसिया की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के गोंडा में शनिवार को बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि ग्राम पंचायत देवरिया कला के मजरा माथेडीहा निवासी अंकित चौरसिया (25) पुत्र राम नरायन अपने गांव के साथी अवनीश (20) के साथ महराजगंज-आर्यनगर मार्ग स्थित शिव कात्यायनी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने जा रहा था।
विज्ञापन
माथेडीहा मोड़ से मुख्य सड़क पर पहुंचे थे कि इसी समय महराजगंज की ओर से आ रहे ग्राम पंचायत महादेवा कला के मजरा चतुर्भुजवा निवासी इरफान (24) आ रहा था। दोनों की बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन घायलों को स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद अंकित चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। अवनीश और इरफान का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मृतक अंकित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।