बादल फटा, नाला बना मौत की धारा: दूल्हे को पीठ पर लादकर सुरेश ने पार कराया उफान; वीडियो में देखें सुरेश का साहस
मुश्किल की इस घड़ी में मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और उफनते नाले को पार करवाकर उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित भरमौर के बडग्राम क्षेत्र में देर रात बादल फटने से पलानी नाला अचानक उफान पर आ गया। देखते ही देखते नाले ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज बहाव के बीच बारात और ग्रामीण नाले के दोनों ओर फंस गए। हालात ऐसे थे कि उफनते पानी के बीच एक-एक कदम आगे बढ़ाना भी जान जोखिम में डालने जैसा था।
सुरेश ने पेश की हिम्मत की मिसाल
मुश्किल की इस घड़ी में मलकौता निवासी सुरेश कुमार ने अदम्य साहस और इंसानियत की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना दूल्हे को अपनी पीठ पर उठाया और उफनते नाले को पार करवाकर उसे सुरक्षित दूसरी ओर पहुंचाया। सुरेश के इस साहसिक कदम ने दूल्हे की जान को संभावित खतरे से बचाया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने उनके हौसले की सराहना की।
रात के अंधेरे में हुई इस पूरी घटना की मार्मिक झलकियां मंजु क्षत्रिय ने अपने कैमरे में कैद की हैं। सामने आए दृश्य नाले के विकराल रूप और उस दौरान पैदा हुए खतरे को बयां कर रहे हैं।
उजागर हुई पुरानी समस्या
घटना ने बडग्राम पंचायत के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या को भी एक बार फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पलानी नाले पर स्थायी पुल न होने के कारण बरसात के दौरान आवाजाही बेहद जोखिम भरी हो जाती है। बादल फटने जैसी घटनाओं में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से नाले पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि आपदा के समय किसी की जान खतरे में न पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.