{"_id":"6a80619cda173c71540c875f","slug":"sirmaur-bike-collides-with-car-near-bedon-chowk-in-renuka-ji-three-injured-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रेणुका जी में बेडोन चौक के समीप कार से टकराई बाइक, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रेणुका जी में बेडोन चौक के समीप कार से टकराई बाइक, तीन घायल
Sat, 15 Aug 2026 06:24 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Aug 2026 06:24 PM IST
सार
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ददाहू निवासी सचिन कुमार अपनी कार में रेणुका जी की ओर जा रहे थे। जब वह बेडोन चौक से करीब 100 मीटर आगे रेणुका जी सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से रेणुका जी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आ गई तथा उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत बेडोन चौक के समीप एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार मोटरसाइकिल कथित तौर पर गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही कार से टकरा गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ददाहू निवासी सचिन कुमार अपनी कार में रेणुका जी की ओर जा रहे थे। जब वह बेडोन चौक से करीब 100 मीटर आगे रेणुका जी सड़क पर पहुंचे, तभी सामने से रेणुका जी की ओर से आ रही मोटरसाइकिल कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गलत दिशा में आ गई तथा उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान मोटरसाइकिल चालक अभय प्रताप, पीछे बैठे मान सिंह तथा साची देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी एन एस नेगी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रेणुका जी में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों को लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन