फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder singh sukhu big announcements on independence day function 2026 Barsar, DA arrears

Independence Day 2026: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा एरियर, जानें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की बड़ी घोषणाएं

Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। जानिए मुख्यमंत्री की समारोह में की गईं बड़ी घोषणाएं...
 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu big announcements on independence day function 2026 Barsar, DA arrears
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को 1 अप्रैल से संशोधित वेतनमान देने और आउटसोर्स स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मियों(लैब तकनीशियन] फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) को संशोधित वेतन 25 हजार और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 18 हजार संशोधित वेतन सितंबर से लागू होगा। सीएम ने कहा कि सरकार नई स्वास्थ्य बीमा नीति लागू करेगी। गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

विभिन्न विभागों में हजारों पदों को भरने का एलान
सीएम सुक्खू ने एलान किया कि आने वाले समय में 100 पंचायतों को ग्रीन बनाया जाएगा। वन मित्रों का वेतन 1200 रुपये किया जाएगा। विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे। 1975 सरकारी स्कूलों में चाैकीदारों का एक-एक पद भरा जाएगा।  मल्टी टास्क वर्करों व आउटसोर्स कर्मियों के लिए एक नीति लाने पर विचार किया जा रहा है। हमीरपुर में हिमाचल का पहला समर्पित साइंस कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए घोषणा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को इसी माह 20 फीसदी अतिरिक्त एरियर का भुगतान किया जाएगा। पेंशनर को भी 35 फीसदी अतिरिक्त एरियर इसी माह जारी किया जाएगा। पारिवारिक पेंशनरों के लिए भी घोषणा की गई। जल शक्ति विभाग में 400 पद भरे जाएंगे। इससे पहले सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। भव्य मार्चपास्ट में 12 विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह, हमीरपुर जिला पुलिस, सेंट्रल रेंज मंडी की यातायात पुलिस, महिला एवं पुरुष होमगार्ड, हरियाणा पुलिस तथा विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों की टुकड़ियां शामिल रहीं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से वीआईपी सुरक्षा पर विशेष प्रदर्शन भी किया। विभिन्न जिलों और बड़सर क्षेत्र के स्कूलों के सांस्कृतिक दल देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए । समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed