फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   independence day pm modi key announcements civil defence network nuclear energy

Independence Day: 'नागरिक सुरक्षा का बनेगा बड़ा नेटवर्क, युवाओं की होगी भूमिका'; PM मोदी ने किए ये बड़े एलान

Sat, 15 Aug 2026 10:17 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 15 Aug 2026 10:17 AM IST
सार

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि इसके लिए आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने क्या-क्या एलान किए, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
independence day pm modi key announcements civil defence network nuclear energy
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को संबोधित किया। उन्होंने लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार संबोधन दिया। अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण शुरू करने से लेकर नए सेमीकंडक्टर उत्पादन संयत्र बनाने तक कई प्रमुख घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री ने क्या-क्या एलान किए, विस्तार से जानिए। 
विज्ञापन


नागरिक सुरक्षा में सुधार
बदलती सुरक्षा जरूरतों से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण को आधुनिक बनाया जाएगा और क्षमताएं बढ़ाई जाएंगी। प्रधानमंत्री ने कहा, हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।
विज्ञापन


परमाणु ऊर्जा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हम पांच परमाणु भट्टी (न्यूक्लियर रिएक्टर) शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।  हमारी गलत सोच के कारण देश को आज कच्चे तेल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। हमने समुद्र तट का 99 फीसदी इलाका 'नो गो इलाका' घोषित करके रखा था। हमने ही समुद्र के अंदर जाकर अन्वेषण करने का फैसला किया। हमने उस 99 फीसदी 'नो गो इलाके' को खुला कर दिया। हमने समुद्र के अंदर अन्वेषण करने का प्रयास किया है। उसी दिशा में हमने समुद्र मंथन की घोषणा की थी। हाल ही में हमने 85 हजार करोड़ रुपये आवंटित कर उस काम को आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Independence Day: 76 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने बताया 2047 के भारत का विजन, बच्चों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, दुर्लभ खनिजों की चर्चा हो रही है। पूरी तकनीक इसी पर निर्भर है। भारत इसमें भी अपने आप को सुरक्षित करने में जुटा है। हमने'मिशन क्रिटिकल मिनरल्स' लॉन्च किया। हमने कॉरिडोर लॉन्च किया है। इसके लिए कई देश हम पर भरोसा कर रहे हैं, चाहे सेमीकंडक्टर की बात हो या दुर्लभ खनिजों की। उसी तरह ऊर्जा की भी चर्चा बढ़ती जा रही है। इसके बिना दुनिया को चलाना मुश्किल है। इसलिए एआई हो या डाटा केंद्र हो, हमें बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत होगी। ऊर्जा सुरक्षा दुनिया की मांग है। इस दिशा में हमने मजबूत कदम उठाए हैं। इस रास्ते में परमाणु ऊर्जा एक जरूरी माध्यम है। 2047 तक हम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

एआई में युवाओं का कौशल विकास
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के नौजवानों के लिए एलान किया कि आने वाले एक साल में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल (एआई स्किल) के देने का काम करेंगे। इससे युवा एआई की दुनिया में नेतृत्व का सामर्थ्य रख सकेंगे।  हालांकि, सरकार ने अभी इतक इस प्रशिक्षण की पूरी प्रक्रिया, प्लेटफॉर्म, बैच या आवेदन की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 

मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में कोचिंग कक्षाओं की स्पर्धा बढ़ती जा रही है। ऐस में हर परिवार को लगता है कि उन्होंने अपने बच्चों को कोचिंग के लिए नहीं भेजा तो उनका भला नहीं हो सकता। इसलिए छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं।

खेल प्रतिभा खोज अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, खेल चिकित्सा आदि में युवाओं के लिए काफी जगह बनी है। उन्होंने कहा, हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों को भारत आयोजित करने वाला है।


उन्होंने कहा, ओलंपिक में इससे जुड़े 40 खेल होते हैं और 350 स्पर्धाएं होती हैं। भारत में इनमें से दो-तिहाई खेलों में हमारी मौजूदगी नहीं होती। हम उनमें योग्यता हासिल नहीं कर पाते। लेकिन मैं आपको चुनौती देता हूं। जिन स्पर्धाओं में भारत योग्यता हासिल नहीं करता, हम उनके लिए आगे बढ़ेंगे। 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

सेमीकंडक्टर उत्पादन
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते वर्षों में हमारा दृढ़ विश्वास रहा है कि भारत को हमें अब दूसरे देशों पर निर्भर रहकर नहीं जीना है। हमें आत्मनिर्भर बनना चाहिए। हमें अपने हितों की सुरक्षा खुद करनी है। आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है। वोकल फॉर लोकल से हर भारत का मन जुड़ रहा है। देश आजाद होने के बाद दुनिया में तो सेमीकंडक्टर की चर्चा हुई, लेकिन हम कोई सेमीकंडक्टर संयंत्र आगे नहीं बढ़ा पाए। आज स्थिति क्या है? यह सेमीकंडक्टर हर चीज के लिए अनिवार्य है। हर उपकरण में चिप लगना जरूरी है। इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए भारत ने अपना सेमीकंडक्टर संयंत्र शुरू किया। आज भारत में तीन सेमीकंडक्टर संयंत्र हैं। आने वाले 7-8 वर्ष में और पांच सेमीकंडक्टर संयंत्र शुरू होने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed