Live
Independence Day Live: '12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
{"_id":"6a7fa8be47dd774a18062244","slug":"80th-independence-day-2026-pm-modi-speech-live-red-fort-80-years-of-freedom-swatantrata-diwas-news-in-hindi-2026-08-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Independence Day Live: '12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 15 Aug 2026 08:01 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:01 AM IST
खास बातें
80th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह लाल किले पर होता है। आज पीएम मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी लेंगे। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली समेत पूरे देश में में जश्न-ए-आजादी से जुड़े समारोह की अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी का संबोधन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:01 AM, 15-Aug-2026
अपने संकल्पों और सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है देश: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे देशवासियों, अब छोटे सपनों से काम नहीं चलने वाला। हमें बड़े सपने देखने हैं, क्योंकि बड़े सपने हमारी सोच को भी विस्तार देते हैं, हमारी सोच की क्षितिज को विस्तृत करते हैं। कोई भी राष्ट्र तब महान बनता है, जब अपनी सिद्धियों को प्राप्त करता है। जब अपने सपनों, अपने संकल्पों और अपने सामर्थ्य के दम पर आगे बढ़ता है।08:00 AM, 15-Aug-2026
पूरा देश आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, पिछले दिनों देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप रहा, भू-स्खलन का प्रकोप रहा, अनेक परिवार प्रभावित हुए। उनके दुःख-दर्द को हम भलीभांति अनुभव करते हैं। पीड़ित परिवारों को मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम और पूरा देश उनके साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
07:58 AM, 15-Aug-2026
पीएम मोदी ने देश के महान सपूतों को याद किया
प्रधानमंत्री ने कहा, देश आज उन महान सपूतों का पुण्य स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा की। अपने तप, त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर अपनी पूरी जिंदगी खपा दी थी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।07:55 AM, 15-Aug-2026
2047 तक 'विकसित भारत' बनाना बड़ा सपना: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत का एक बड़ा सपना है- 2047 तक 'विकसित भारत' बनाना। इस सपने को पूरा करने की ताकत और संकल्प 140 करोड़ भारतीयों से मिल रहा है। जब दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश खुद को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य तय करता है, तो इससे पूरी दुनिया को एक मजबूत संदेश जाता है। भारत के इस लक्ष्य से दुनिया की नजर में भारत की छवि बदल रही है और दुनिया भारत को नए तरीके से देख रही है।07:49 AM, 15-Aug-2026
Independence Day Live: भारत ने पिछले 12 साल में रफ्तार पकड़ी: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 2014 तक आते-आते तो पूरे विश्व ने हमें फ्रेजाइल-5 में डंप कर दिया था। उन हालात के बीच भारत ने पिछले 12 साल में रफ्तार पकड़ी है। तेज गति से अब हम आगे बढ़ रहे हैं। पिछले 12 वर्ष में रक्षा उद्योग 4 गुना बढ़ा, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन 7 गुना बढ़ा। रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना बढ़ा, डिजिटल-इनोवेशन की दुनिया में हमने अपना परचम लहराया। इंटरनेट कंज्यूमर चार गुना बढ़े, डिजिटल ट्रांजैक्शन करीब 100 गुना बढ़े। हर काम लगभग 15 गुना औसत से बढ़ा।
07:48 AM, 15-Aug-2026
12 वर्षों में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, बीते 12 वर्षों में देशवासियों ने एक संकल्प के साथ, समर्पण के साथ, देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में प्रयास किया है। इन्हीं प्रयासों को आदरपूर्वक स्वीकार करता हूं। यही वजह है कि इतने कम समय में 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं। इन्हीं के साहस की वजह से हम 12 साल में फास्टेस्ट ग्रोइंग इकोनॉमी बन गए हैं। कभी हम फ्रेजाइल 5 का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:47 AM, 15-Aug-2026
सपने और लक्ष्य दोनों ऊंचे होने चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि अब देश छोटे लक्ष्यों तक सीमित रहने वाला नहीं है। बड़े सपने हमारी सोच का दायरा बढ़ाते हैं और हमारे संकल्प को मजबूत बनाते हैं। जब संकल्प दृढ़ होता है, तो कठिन परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने का रास्ता मिल जाता है। इसलिए हमारे सपने और लक्ष्य दोनों ऊंचे होने चाहिए। ऊंचे सपने और मजबूत संकल्प ही हमारे सामर्थ्य को बढ़ाते हैं और हमें उन्हें साकार करने की ताकत देते हैं।07:42 AM, 15-Aug-2026
नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहा भारत: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश नए संकल्पों को लेकर आगे बढ़ रहा है। पीएम ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा, आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है। उन्होंने कहा, आज ऐतिहासिक पल है। आजादी के बाद 15 अगस्त को लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम गूंज रहा है।
07:39 AM, 15-Aug-2026
पीएम मोदी का देशवासियों को संबोधन शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह 13वां संबोधन है।07:32 AM, 15-Aug-2026
लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
लाल किले पर अलग-अलग वर्गों और क्षेत्रों से आए लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। वे देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखने के लिए यहां पहुंचे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में 'वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने' और '2047 तक विकसित भारत बनाने में युवाओं की भूमिका' पर खास जोर दिया गया है। समारोह में पहली बार वंदे मातरम गाया गया। ध्वाजारोहण हुआ और राष्ट्रगान गाया गया।