Live
Independence Day Live: 'भारत के हाथ में हो दुनिया का नेतृत्व, यह समय की मांग', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन
{"_id":"6a7fa8be47dd774a18062244","slug":"80th-independence-day-2026-pm-modi-speech-live-red-fort-80-years-of-freedom-swatantrata-diwas-news-in-hindi-2026-08-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"Independence Day Live: 'भारत के हाथ में हो दुनिया का नेतृत्व, यह समय की मांग', लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sat, 15 Aug 2026 08:51 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:51 AM IST
खास बातें
80th Independence Day, 15th August Celebration Live Updates: भारत अपनी स्वतंत्रता के 80 साल पूरे होने के अवसर पर जश्न मना रहा है। 1947 में मिली आजादी के बाद से हर साल देश का मुख्य समारोह लाल किले पर होता है। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। दिल्ली समेत पूरे देश में में जश्न-ए-आजादी से जुड़े समारोह की अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें
विज्ञापन
लाल किले से पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
08:50 AM, 15-Aug-2026
हथियार वाले नक्सली तो मारे गए, लेकिन दिमाग वाले नक्सली अभी देश में हैं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे। इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था। हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है। हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं। यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं। हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन्हें अलग-थलग करना होगा। सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है। सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं। जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं। हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है।08:48 AM, 15-Aug-2026
माओवाद-नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में बढ़ रहा देश: पीएम मोदी
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, माओवाद-नक्सलवाद ने देश के कई परिवारों को बर्बाद किया। चार दशक तक इसने देश की बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था। देश के नागरिकों की रक्षा में देश साढ़े तीन हजार सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को जान की बाजी लगानी पड़ी। नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया। 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे। हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं। जहां पर कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, जहां कभी धरती रक्तरंजित होती थी, आज वहां विश्वास, प्रयास और विकास का तिरंगा लहरा रहा है।
विज्ञापन
08:47 AM, 15-Aug-2026
दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है भारत का राष्ट्रगान: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज भारत खेल की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है। भारत का राष्ट्रगान आज दुनिया में हर पोडियम पर सुनाई देता है। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना ने इसे काफी बढ़ावा दिया है। खेलो इंडिया गेम्स, खेलों के लिए कोचिंग, खेल चिकित्सा आदि में युवाओं के लिए काफी जगह बनी है। हम 2036 में ओलंपिक के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों को भारत आयोजित करने वाला है।उन्होंने कहा, ओलंपिक में इससे जुड़े 40 खेल होते हैं और 350 स्पर्धाएं होती हैं। भारत में इनमें से दो-तिहाई खेलों में हमारी मौजूदगी नहीं होती। हम उनमें योग्यता हासिल नहीं कर पाते। लेकिन मैं आपको चुनौती देता हूं। जिन स्पर्धाओं में भारत योग्यता हासिल नहीं करता, हम उनके लिए आगे बढ़ेंगे। 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों में प्रतिभा ढूंढने के लिए गांव-गांव और स्कूल-स्कूल प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद इन प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
08:44 AM, 15-Aug-2026
युवाओं के लिए खड़ा करेंगे निशुल्क कोचिंद देने का नेटवर्क: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, देश में कोचिंग कक्षाओं की स्पर्धा बढ़ती जा रही है। हर परिवार को लगता है कि उन्होंने बच्चे को कोचिंग नहीं भेजा तो उनका भला नहीं हो सकता। इसलिए हमने छात्रों के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। हम युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने का नेटवर्क खड़ा करने वाले हैं।08:43 AM, 15-Aug-2026
2025-26 में 25 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश में पहले केवल 60 हजार करोड़ का बायोइकोनॉमी का काम होता था। वह 2014 के बाद 20 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है। 2009-10 का कालखंड था, जब सिर्फ 1.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन देश में बिके थे। 2025-26 में 25 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बिके हैं। विमानन क्षेत्र भी नौजवानों के लिए तेजी से आगे बढ़ा है। मेंटेनेंस ओवरहॉलिंग के कारण देश में स्किल्ड मैनपावर को बढ़ावा मिल रहा है। मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट को भी बढ़ावा मिला है। देश में बना पहला सी295 उड़ान भर चुका है।08:41 AM, 15-Aug-2026
आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को देंगे एआई कौशल: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, लाल किले से मैं देश के नौजवानों के लिए घोषणा करना चाहता हूं। आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को हम एआई कौशल देने के लिए काम करेंगे, ताकि हमारा युवा एआई की दुनिया में नेतृत्व का सामर्थ्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:39 AM, 15-Aug-2026
Independence Day Live: 10 साल में बने 650 विश्वविद्यालय: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, नई शिक्षा नीति लागू की गई है। 2004 से 2014 तक देश में 50 से कम विश्वविद्यालय थे और 10 साल में 650 विश्वविद्यालय जुड़ चुके हैं। 2014 के पहले मेडिकल की 400 सीटें थीं, आज 850 से ज्यादा सीटें हैं। अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत आ रहे हैं।08:37 AM, 15-Aug-2026
सपने लेकर आएं युवा, हम संसाधन की कमी नहीं होने देंगे: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, मैं देशवासियों को भरोसा देता हूं कि मेहनत में कोई कमी न करते हुए हम विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करके रहेंगे। हमें मिलकर आगे बढ़ना है। सुधारों को आगे बढ़ाते रहना है। हम यह दृढ़ विश्वास से कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा लाभार्थी कौन है, इसका साधक कौन है- इसका साधक देश का युवा है। देश के विकास में युवा सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत का सबसे बड़ा लाभार्थी भी देश का युवा है। हमें युवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए आगे बढ़ना है। स्टार्ट अप इंडिया के चलते देश में स्टार्ट अप बनते जा रहे हैं। मैं युवाओं को कहना चाहता हूं कि आप सपने लेकर आएं, हम संसाधन की कमी नहीं होने देंगे। सस्ते डेटा ने युवाओं को आगे बढ़ाया है। देश के नौजवानों को इसने नई ताकत दी है। स्किल इंडिया को हमने आगे बढ़ाया। खेलो इंडिया बढ़ाया।08:34 AM, 15-Aug-2026
दुनिया का नेतृत्व भारत के हाथों में हो, यह समय की मांग: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में कहा, क्या हम सोच नहीं सकते कि फॉर्च्युन 500 में आगे भारत की कंपनियां हों। आज बैंकिंग क्षेत्र फल-फूल रहा है। दुनिया के शीर्ष बैंकों में भारत के बैंकों का हिस्सा क्यों न हो। भारत की फार्मा ने विदेश में बहुत काम किया है। समय की मांग है कि दुनिया की बड़ी फार्मा कंपनियों में भारत की भी एक-दो कंपनियां होनी चाहिए। क्या समय की मांग नहीं है कि दुनिया का नेतृत्व हमारे हाथ में होना चाहिए। हमारी अकाउंटिंग फर्म्स दुनिया की शीर्ष फर्म्स में क्यों नहीं होनी चाहिए। हमारे ऐसे ब्रांड्स हों, जिससे दुनिया आकर्षित होती हो। मैं राज्य सरकारों को कहना चाहता हूं, मैं स्वराज संस्थाओं को कहना चाहता हूं कि हमें अपनी रफ्तार बढ़ानी होगी।08:31 AM, 15-Aug-2026