फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2026: PM Modi Red Tie-and-Dye Turban at Red Fort Highlights India Cultural Diversity

80th Independence Day: हर साल अलग रंग, हर बार खास अंदाज; लाल किले पर 'बंधेज' पगड़ी में दिखे PM मोदी

Sat, 15 Aug 2026 07:50 AM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 15 Aug 2026 07:50 AM IST
सार

PM Modi Dress Independence Day: 2014 से लेकर अब तक स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी उनके पहनावे का एक खास हिस्सा बनने के साथ-साथ भारत की अलग-अलग क्षेत्रीय और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाने वाली पहचान भी बन गई है।

विज्ञापन
Independence Day 2026: PM Modi Red Tie-and-Dye Turban at Red Fort Highlights India Cultural Diversity
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अपने पहनावे से भी खास संदेश दिया। सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन जैकेट के साथ उनकी लाल टाई-एंड-डाई रंग की 'बंधेज' पगड़ी ने सबका ध्यान खींचा। राजस्थानी और गुजराती परंपरा से जुड़ी इस पगड़ी में भारतीय संस्कृति और विविधता की खूबसूरत झलक देखने को मिली। खास बात यह है कि स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी की पगड़ी अब उनके पहनावे का एक अलग पहचान बन चुकी है, जिसमें हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक कला और रंग नजर आते हैं।

विज्ञापन




सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन जैकेट के साथ खास अंदाज
मोदी ने अपने सफेद कुर्ते और चॉकलेट ब्राउन वेस्ट (जैकेट) के साथ यह पारंपरिक पगड़ी पहनी, जो राजस्थानी और गुजराती संस्कृति में आम है। उन्होंने केसरिया, हरे और सफेद रंग के तीन पॉकेट स्क्वायर भी लगाए थे।
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस पर पगड़ी बनी मोदी की खास पहचान
स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ियां अब अपने आप में एक खास विजुअल परंपरा बन गई हैं। हर साल उनकी पगड़ी के रंग, डिजाइन और शैली में अलग-अलग भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2025: चमकदार राजस्थानी लहरिया पगड़ी
पिछले साल उन्होंने चमकदार राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी थी, जिसमें नारंगी, पीले और हरे रंगों की झलक थी। यह पगड़ी परंपरा के सम्मान के साथ-साथ भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक भी थी।


2024: रंग-बिरंगी पगड़ी
2024 में भी प्रधानमंत्री मोदी की पगड़ी ने स्वतंत्रता दिवस के लुक में खास आकर्षण जोड़ा और उनकी पारंपरिक शैली को आगे बढ़ाया।



2023: बांधनी प्रिंट वाली पगड़ी
2023 में उन्होंने पीले, हरे और लाल रंगों के शेड्स वाली बांधनी प्रिंट की पगड़ी चुनी थी। इसे उन्होंने काली वी-नेक जैकेट के साथ पहना था।

2022: केसरिया पगड़ी और नीली जैकेट
2022 में उन्होंने लाल डिजाइन और लंबे लटकते हुए सिरों वाली केसरिया पगड़ी पहनी थी। इसे उन्होंने नीली जैकेट और स्टोल के साथ मैच किया था।

2021: क्रीम और केसरिया रंग का मेल
2021 में क्रीम और केसरिया रंग की पगड़ी उनके हाफ-स्लीव कुर्ते के साथ खूब जंची थी।

2020: सफेद स्कार्फ
2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने केसरिया बॉर्डर वाले सफेद स्कार्फ का इस्तेमाल चेहरे को ढकने के लिए किया था।

2019: पारंपरिक रंगों की झलक
2019 में भी उनकी पगड़ी में भारतीय पारंपरिक रंगों और शैली की झलक देखने को मिली।

2018: केसरिया रंग की दमदार छाप
2018 में केसरिया रंग ने उनकी पगड़ी में एक दमदार और खास छाप छोड़ी।

2017: गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी
2017 में उन्होंने गहरे लाल और पीले रंग की पगड़ी चुनी थी, जिसमें पारंपरिक भारतीय रंग संयोजन नजर आया।

2016: गुलाबी-पीली टाई-एंड-डाई पगड़ी
2016 में उन्होंने गुलाबी और पीले रंग की टाई-एंड-डाई पगड़ी पहनी थी।

2015: पीली और बहुरंगी क्रिस-क्रॉस पगड़ी
2015 में उन्होंने पीली और कई रंगों वाली क्रिस-क्रॉस पगड़ी पहनी थी।

ये भी पढ़ें: LIVE: लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन- आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है

2014: जोधपुरी बांधेज पगड़ी से हुई शुरुआत
2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर अपने पहले स्वतंत्रता दिवस पर नरेंद्र मोदी ने गहरे लाल रंग की जोधपुरी बांधेज पगड़ी पहनी थी। इसके बाद हर साल उनकी पगड़ियों में रंगों और शैलियों की खास विविधता देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed