फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi in red fort speech on independence day talks maoism use term brain naxalite

PM Modi Speech: 'हमें दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा', लाल किले से पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह

Sat, 15 Aug 2026 09:26 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला डेस्क, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 15 Aug 2026 09:26 AM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित करते हुए देश के सामने विकास का विजन रखा। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को कुछ खतरों के प्रति भी आगाह किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है, लेकिन दिमागी नक्सली अभी भी हमारे बीच मौजूद हैं। 

विज्ञापन
pm modi in red fort speech on independence day talks maoism use term brain naxalite
पीएम मोदी ने लालकिले से क्या कहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए माओवाद और नक्सलवाद पर बात की और कहा कि देश अब नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है और जो इलाके कभी नक्सलवाद के गढ़ थे, वहां आज विकास का तिरंगा लहरा रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को उस कट्टर सोच के प्रति भी आगाह किया, जो नक्सलवाद खत्म होने के बाद भी कुछ लोगों के दिमाग में जिंदा है। उन्होंने कहा कि हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा, जो देश की नीतियों और विकास को प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन


'जहां कभी धरती रक्तरंजित थी, आज वहां विकास का तिरंगा लहरा रहा'
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, 'माओवाद-नक्सलवाद ने देश के कई परिवारों को बर्बाद किया। चार दशक तक इसने देश की बड़ी आबादी को बंदूक की नोक पर दबोच कर रखा था। देश के नागरिकों की रक्षा में देश साढ़े तीन हजार सुरक्षाबल और पुलिस के जवानों को जान की बाजी लगानी पड़ी। नक्सलवाद ने देश की धरती को लहूलुहान कर दिया। 2014 में जब आपने हमें मौका दिया तभी हमने संकल्प किया था कि हम नक्सलवाद को देश से खत्म करेंगे। हम उसे पूरी तरह खत्म करने की दिशा में हैं। जहां पर कभी नक्सलियों की गोलियां चलती थीं, जहां कभी धरती रक्तरंजित होती थी, आज वहां विश्वास, प्रयास और विकास का तिरंगा लहरा रहा है।'
विज्ञापन


'दिमागी नक्सलियों से सावधान रहने की जरूरत'
पीएम मोदी ने कहा, 'देश की सत्ता में वर्षों तक माओवादी सोच वाले लोग जगह बनाकर बैठे थे। इन लोगों ने सरकारों की नीतियों को भी प्रभावित किया था। हमें नक्सलवादियों से देश को आजाद कराने में मदद मिली है। हथियार वाले नक्सल तो गए लेकिन दिमाग वाले नक्सल देश में हैं। यह देश को हिंसा में घसीटने की कोशिश में जुटे हैं। हमें इन दिमागी नक्सलियों को पहचानना होगा। इन्हें अलग-थलग करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन




सिविल डिफेंस का बड़ा नेटवर्क बनाएगी सरकार
पीएम मोदी ने कहा, 'सुरक्षित भारत बनाना हमारा दायित्व है। सुरक्षा सीमा के अंदर हो या बाहर हम सबके लिए तैयार हैं। जरूरी नहीं कि युद्ध सीमाओं पर हो, आज तेल रिफाइनरियों पर हमले हो रहे हैं, बैंकिग क्षेत्र हमलों का शिकार हो रहे हैं। हमें इन क्षेत्रों की सुरक्षा भी करनी है। हमें देश की सुरक्षा के लिए नागरिकों को भी आगे लाना है। मैं लाल किले से एलान कर रहा हूं कि हम जल्द ही सिविल डिफेंस का देश में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा करेंगे, जो आधुनिक चुनौतियों का सामना करेगा। इसमें युवाओं की बड़ी भागीदारी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed