{"_id":"6a7ff9821e295d59dc04a002","slug":"man-from-west-bengal-with-terror-links-held-for-planning-attacks-in-india-pakstan-bengaluru-police-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terror: आतंकी संगठन टीटीपी से जुड़ा शख्स बंगलूरू में गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तानी सेना पर हमले की रच रहा था साजिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terror: आतंकी संगठन टीटीपी से जुड़ा शख्स बंगलूरू में गिरफ्तार, भारत-पाकिस्तानी सेना पर हमले की रच रहा था साजिश
Sat, 15 Aug 2026 11:00 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 15 Aug 2026 11:00 AM IST
सार
बंगलूरू पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए खूंखार आतंकी संगठन टीटीपी के संपर्क में था और भारत और पाकिस्तान में आतंकी हमले करने की साजिश में शामिल था।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हमले की साजिश रच रहा था संदिग्ध
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान में शामिल होने की कोशिश कर रहा था और पाकिस्तानी सेना और भारत में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था। आरोपी की पहचान अशाफुल मलिक के रूप में हुई है। बीती 11 अगस्त को बंगलूरू पुलिस ने बोम्मासांद्रा इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया। पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि वह पाकिस्तानी सेना पर हमले की साजिश रच रहा था।
सोशल मीडिया के जरिए टीटीपी आतंकियों के संपर्क में आया
पुलिस के बयान के अनुसार, संदिग्ध आरोपी जिगानी इलाके में रह रहा था और सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम कर रहा था। आरोपी अफगानिस्तान में इमरान अहिंदर नामक शख्स के संपर्क में था। इमरान अहिंदर खूंखार आतंकी संगठन टीटीपी का सदस्य बताया जा रहा है और वह फेसबुक के जरिए अशाफुर मलिक के संपर्क में आया।
पाकिस्तानी सेना से लेना चाहता था बदला
बंगलूरू पुलिस ने बताया कि अशाफुल मानता था कि पाकिस्तान सेना, पाकिस्तानी लोगों और मस्जिदों के खिलाफ अत्याचार कर रही है। साथ ही पाकिस्तानी सेना इस्राइल का भी समर्थन करती है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना से बदला लेने के लिए वह तहरीक ए तालिबान आतंकी संगठन में शामिल होना चाहता था और इसी के लिए अफगानिस्तान के इमरान अहिंदर के संपर्क में था। उसने अफगानिस्तान जाने के लिए पासपोर्ट भी बनवा लिया था और वीजा के लिए भी आवेदन दे दिया था। हालांकि किन्हीं कारणों से वह अफगानिस्तान नहीं जा सका।
विज्ञापन
पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और मैसेज के अहम सबूत मिले
पुलिस को इस संबंध में सबूत के तौर पर अशाफुल के मोबाइल से मैसेज, ऑडियो रिकॉर्डिंग आदि बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है उससे आगे की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत साजिश रचने, देशद्रोह, जानबूझकर आतंकी कृत्य में शामिल होने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी फिलहाल बंगलूरू के जिगानी इलाके में रह रहा था और उसका मूल निवास पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में है।