फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day Congress Kharge Amit Shah US leaders and others wish India 15th august celebration in foreign

15th August Celebration: US ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, कांग्रेस समेत अन्य दल और नेता क्या बोले?

Sat, 15 Aug 2026 10:05 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 15 Aug 2026 10:05 AM IST
सार

15th August Celebration: भारत आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। भारत में मुख्य विपक्षी दल- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दलों और नेताओं ने भी जश्न-ए-आजादी के मौके पर शुभकामनाएं दीं। दुनिया में अलग-अलग जगहों पर भी भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। इस खबर में देखें आजादी के पर्व की झलकियां

विज्ञापन
Independence Day Congress Kharge Amit Shah US leaders and others wish India 15th august celebration in foreign
लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार वंदे मातरम का गान। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत आजादी के 80वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। आज इस मौके पर पूरी दुनिया से देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज देश को आजादी के पर्व पर बधाई दी। उन्होंने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं।' विदेश विभाग की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक रूबियो ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की बदौलत, अमेरिका-भारत संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। दोनों देश रक्षा और ऊर्जा सुरक्षा से लेकर महत्वपूर्ण खनिजों, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और अंतरिक्ष में सहयोग कर रहे हैं। व्यापार और सामरिक मोर्चे पर भी दोनों देशों के अहम द्विपक्षीय संबंध हैं। इससे व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध हो रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे शुभकामना संदेश में क्या बोले?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत के सांविधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सौहार्द के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। देशवासियों को दिए संदेश में खरगे ने स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत ने 79 वर्षों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन कई आकांक्षाएं अभी भी अधूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल ब्रिटिश शासन से मुक्ति नहीं, बल्कि संविधान द्वारा हर नागरिक को समानता, सम्मान, न्याय और बिना भय अपनी बात रखने की गारंटी है।
विज्ञापन


संविधान में दिए गए समानता और न्याय के अधिकार पर जोर
खरगे ने कहा कि देश के युवाओं को अपनी आकांक्षाएं पूरी करने के अवसर मिलने चाहिए और किसानों को उनकी मेहनत का सम्मान व न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के लिए समानता, सशक्तिकरण और देश के भविष्य को तय करने में बराबर की भागीदारी की मांग की। उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, ओबीसी, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में दिए गए समानता और न्याय के अधिकार पूरी तरह मिलने चाहिए। खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए सबसे बड़ा संकल्प ‘आशा’ को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह क्या बोले?
देश की आजादी के मौके पर अमेरिका में खास आयोजन भी किया जाना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमेरिका के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में भारतीय-अमेरिकी संगठन फाउंडेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स (FIA) द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित करने की सराहना की है। बता दें कि मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने 15 अगस्त 2026 को राज्य में ‘इंडिया डे’ के रूप में मनाने की विशेष घोषणा की है। FIA न्यू इंग्लैंड ने 9 अगस्त को बोस्टन हार्बर में लगातार पांचवें वर्ष इंटरनेशनल इंडिया डे परेड और फ्रीडम फेस्टिवल आयोजित किया। संगठन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि अमित शाह के संदेश से समारोह को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला। सिंह के अनुसार, भारत की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार बोस्टन का प्रतिष्ठित प्रूडेंशियल सेंटर भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया जाएगा।


विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय की भूमिका अहम
शाह ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और भारत-अमेरिका की मजबूत मित्रता का उत्सव हैं। उन्होंने कहा कि विदेशों में रहने वाला भारतीय समुदाय अपनी प्रतिभा और मूल्यों से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के साथ दोनों देशों के सांस्कृतिक, आर्थिक और सामाजिक संबंधों को भी मजबूत कर रहा है। बता दें कि 9 अगस्त की परेड में हजारों लोगों, सामुदायिक संगठनों, पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मैसाचुसेट्स में ‘इंडिया डे’ की घोषणा लगातार पांचवें वर्ष हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed