फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Tunnel landslide Pipalkoti Rescue Operation Underway for Three People Trapped in THDC Tunnel

Tunnel Accident: फंसे तीन लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी, सीएम ने कहा- सुरक्षा के साथ समझौता नहीं

Sat, 15 Aug 2026 10:11 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Renu Saklani Updated Sat, 15 Aug 2026 10:11 AM IST
सार

टीएचडीसी की 444 मेगावाट वाली पीपलकोटी विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में बृहस्पतिवार शाम को हुआ हादसा एक खौफनाक मंजर था। वहां पर एक नहीं बल्कि तीन बार भूस्खलन होने की बात सामने आई है। दूसरी बार के मलबे ने सबसे अधिक नुकसान किया।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel landslide Pipalkoti Rescue Operation Underway for Three People Trapped in THDC Tunnel
चमोली टनल हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में टीएचटीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे तीन लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल के भीतर फंसे लोगों तक पहुंचने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल लगातार प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


हादसे के बाद से ही टनल में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीमें हालात का जायजा लेते हुए सुरक्षित तरीके से अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। प्रशासन और संबंधित बचाव एजेंसियां पूरे ऑपरेशन पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल बचाव दल का मुख्य फोकस टनल के अंदर फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है। अभियान के दौरान टनल के भीतर की स्थिति और सुरक्षा को भी लगातार ध्यान में रखा जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हादसे के बाद बचाव और खोज अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री के अनुसार, फंसे 22 कर्मचारियों में से अधिकांश को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि तीन लोगों की तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तराखंड सरकार का जिला प्रशासन मौके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। बचाव दल टनल में फंसे शेष लोगों तक पहुंचने के लिए अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। जांच में हादसे के कारणों और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी सावधानियों का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निर्माण परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


ये भी  पढे़ं...Tunnel Landslide: घायलों ने बताया सुरंग में क्या हुआ? बोले-एक नहीं तीन बार हुआ भूस्खलन, मलबा आया और बहा ले गया

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को कल ही आवश्यक निर्देश जारी किए थे। कहा कि सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियां राहत एवं बचाव अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed