फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Chamoli Tunnel Landslide Live: निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम

Fri, 14 Aug 2026 12:10 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, चमोली
अमर उजाला नेटवर्क, चमोली Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 14 Aug 2026 12:10 AM IST
खास बातें

Chamoli THDC Tunnel Landslide Rescue operation Update: विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी आने से वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। इसमें करीब नौ मजदूरों की मौत हो गई। कई मजदूरों की तलाश अब भी जारी है। जानिए पल-पल का अपडेट..

विज्ञापन
Chamoli THDC Tunnel Landslide Labourers Rescue operation CM Dhami Live Update In Hindi
चमोली टनल हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:14 AM, 14-Aug-2026

राज्यपाल ने जताई चिंता

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने चमोली जनपद के पीपलकोटी में टीएचडीसी की सुरंग में मलबा एवं पानी आने की घटना पर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल ने इस संबंध में सचिव, आपदा प्रबंधन से वार्ता कर घटनाक्रम तथा राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन सहित सभी संबंधित राहत एवं बचाव एजेंसियां पूरी तत्परता के साथ युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए कई श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जो राहत की बात है। राज्यपाल ने सुरंग में फंसे अन्य श्रमिकों को शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु हर संभव प्रयास के निर्देश दिए हैं।
12:05 AM, 14-Aug-2026

पिछले साल इसी परियोजना में हुआ था लोको ट्रेन हादसा 

टीएचडीसी की इसी निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना में पिछले साल 31 दिसंबर की देर रात सुरंग के अंदर दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं। हादसे में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हुए थे। हादसे के समय सुरंग में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद सुरंग में लंबे समय तक निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
विज्ञापन
12:05 AM, 14-Aug-2026

सीएम ने राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी टनल के भीतर मलबा व पानी आने की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल व राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेज दिया गया है। जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 
12:05 AM, 14-Aug-2026

सीएम धामी ने संभाला मोर्चा

चमोली जिले के पीपलकोटी में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा व पानी भरने की घटना के बाद बचाव व राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाल लिया। सीएम ने देर रात आपदा परिचालन केंद्र पहुंच कर युद्ध स्तर पर बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
12:04 AM, 14-Aug-2026

अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब

विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में अचानक मात्रा में मलबा और पानी आ गया। मलबा और पानी इतनी तेजी से आया कि करीब 28 मजदूर अंदर ही फंस गए। हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। उस समय करीब 16-17 लोग टनल में मौजूद थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आया।
12:00 AM, 14-Aug-2026

Chamoli Tunnel Landslide Live: निर्माणाधीन टनल में भूस्खलन से नौ की मौत, कई की तलाश जारी, आज जाएंगे सीएम

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में बृहस्पतिवार शाम सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन होने से कई मजदूर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, टनल में 28 मजदूर फंसे थे। जिसमें से 18 मजदूर निकाल लिए गए हैं। इनमें से नौ की मौत हो चुकी है। अभी भी 10 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं, कल मुख्यमंत्री धामी पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे। 

हादसा शाम करीब छह बजकर 10 मिनट पर हुआ। जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहे थे, वहां से करीब 150 मीटर दूर हुए भूस्खलन के बाद पानी के साथ पत्थर और मलबा टनल के अंदर घुस गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रात करीब नौ बजे तक 13 मजदूरों को घायल अवस्था में टनल से बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

Chamoli Tunnel Landslide: अचानक आया मलबा और पानी का सैलाब, सुरंग में काम कर रहे मजदूर फंसे, तस्वीरों में देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed