फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Dhanuka School students win 59 medals

Mathura News: धानुका विद्यालय की छात्राओं ने जीते 59 पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Dhanuka School students win 59 medals
वृंदावन। हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 पदक जीते हैं। इनमें स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 15 छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।
विज्ञापन

विद्या भारती ब्रज प्रदेश की ओर से आयोजित क्षेत्रीय एवं प्रांतीय प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं ने ताइक्वांडो, वुशु, टेबल टेनिस और शतरंज में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो में विद्यालय की 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने आठ स्वर्ण, छह रजत और चार कांस्य पदक जीते। अंडर-14 वर्ग में योगेश्वरी चतुर्वेदी, तान्या प्रजापति और अनन्या गोला, अंडर-17 में ख्याति और सृष्टि तथा अंडर-19 में अदिति, रितिका और संस्कृति ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वुशु में 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें छह स्वर्ण और सात रजत पदक प्राप्त किए। अंडर-17 में दिव्या और शिक्षा तथा अंडर-19 में वंदना सिंह, गौरी चौधरी, निहारिका और अदिति ने स्वर्ण पदक जीते। टेबल टेनिस के अंडर-19 वर्ग में चंचल, गोपिका चौधरी, खुशी गौतम और आस्था सिंह ने रजत पदक हासिल किया। चारों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-17 वर्ग में रितिका, संध्या, प्रतिमा शुक्ला और अंजली पाठक ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

अलीगढ़ में आयोजित 38वीं प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता में 12 जिलों के 135 विद्यालयों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय की अंडर-17 वर्ग की सोनिका, साक्षी, अदिति, रूही और नंदिनी तथा अंडर-19 वर्ग की वृंदा, इशिका, अनन्या, आराध्या और हर्षिता ने रजत पदक जीते। इनका चयन क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ताइक्वांडो में योगेश्वरी चतुर्वेदी, तान्या प्रजापति, अंशिका गोला, ख्याति, सृष्टि, रितिका, संस्कृति और अदिति का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वुशु में दिव्या, शिक्षा, वंदना सिंह, गौरी चौधरी, निहारिका और अदिति तथा टेबल टेनिस में गोपिका चौधरी का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। प्रधानाचार्या रजनी गुप्ता ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए प्रशिक्षक सुनील कुमार सिंह, भावना सिंह, सुमन यादव और इन्दूभूषण सैनी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed