फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman strangled to death; police register FIR

Mathura News: गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Woman strangled to death; police register FIR
सुरीर। कोतवाली क्षेत्र में जरारा नहर में सिंकदरपुर के समीप मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुरीर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब 12 दिन पूर्व जरारा नहर में सिंकदरपुर और जरारा गांव के मध्य पानी में बहकर आए एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ समीपवर्ती क्षेत्रों में भी महिला का शव मिलने की सूचना और फोटो वाले पंपलेट भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। सुरीर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब महिला की पहचान के प्रयास में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed