{"_id":"6a7c8513dc8fd8930a0b14af","slug":"woman-strangled-to-death-in-mathura-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नहर में मिला था महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; अब पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नहर में मिला था महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा; अब पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
Wed, 12 Aug 2026 08:08 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:08 PM IST
सार
पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में जरारा नहर में सिंकदरपुर के समीप मिले अज्ञात महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला दबाना सामने आई है। रिपोर्ट मिलने के बाद सुरीर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करीब 12 दिन पूर्व जरारा नहर में सिंकदरपुर और जरारा गांव के मध्य पानी में बहकर आए एक अज्ञात महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया था।
पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ समीपवर्ती क्षेत्रों में भी महिला का शव मिलने की सूचना और फोटो वाले पंपलेट भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया था। पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव का अज्ञात में अंतिम संस्कार करा दिया। सुरीर पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण गला दबाना बताया गया है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ महिला की हत्या कर शव नहर में फेंकने की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अब महिला की पहचान के प्रयास में जुट गई है।