फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-student-protest-ranchi-assembly-gherao-abvp-cbi-inquiry-hemant-soren

झारखंड विधानसभा घेराव पर बड़ा एक्शन: 100 नामजद व 500 अज्ञात पर एफआईआर; ABVP का देशव्यापी प्रदर्शन का एलान

Wed, 12 Aug 2026 08:01 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 08:01 PM IST
सार

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने करीब 100 नामजद और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, छात्रों के समर्थन में ABVP ने देशभर के 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों और सभी जिलों में प्रदर्शन का एलान किया है।

विज्ञापन
jharkhand-student-protest-ranchi-assembly-gherao-abvp-cbi-inquiry-hemant-soren
पुलिस साक्ष्यों के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 100 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दिया बड़ा अल्टीमेटम
वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अगर सरकार एक सप्ताह के भीतर परीक्षा में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करती है, तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे।भाजपा नेता रघुवर दास ने आरोप लगाया कि झारखंड की जेएमएम नीत सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में भर्ती परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं।

विज्ञापन
बताया गया कि विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू करते हुए वीडियो फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और उपद्रव समेत अन्य आरोपों को शामिल किया गया है। नामजद आरोपियों के अलावा बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।

अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस अब प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर उपलब्ध तस्वीरों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। मामले में आगे और लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं। वहीं, छात्र संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। छात्रों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें- झारखंड परीक्षा विवाद: भूख हड़ताल कर रहे चार छात्रों की हालत स्थिर, राहुल क्रांति बोले- CBI जांच तक होगा आंदोलन

 

एबीवीपी ने की ये मांग
वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है। एबीवीपी के संगठन महामंत्री ने कहा कि झारखंड के छात्रों के मुद्दे को लेकर देशभर के 1,200 से अधिक विश्वविद्यालयों और प्रत्येक जिले में प्रदर्शन किए जाएंगे।

एबीवीपी ने झारखंड सरकार से भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। संगठन के महासचिव ने रांची में कहा कि यदि सरकार CBI जांच का आदेश नहीं देती है तो इससे यह संकेत जाएगा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भूमिका भी इन कथित अनियमितताओं में हो सकती है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी तीखा हमला बोला। एबीवीपी नेता ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन तानाशाही रवैया अपना रहे हैं और लोकतांत्रिक आवाजों को अलोकतांत्रिक तरीके से दबाने पर आमादा हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed