फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Claim that administration left the students' protest site; BJP leaders target the government.

Jharkhand: आधी रात छात्रों का धरना खाली कराने पहुंचा प्रशासन, भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद लौटी टीम

Wed, 12 Aug 2026 11:47 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का धरना मंगलवार देर रात तनावपूर्ण हो गया। करीब 12:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम धरना स्थल खाली कराने पहुंची।

विज्ञापन
Claim that administration left the students' protest site; BJP leaders target the government.
धरना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्रों के धरना-प्रदर्शन को लेकर मंगलवार देर रात तनाव की स्थिति बन गई। करीब 12:30 बजे भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक टीम धरना स्थल खाली कराने पहुंची। मौके पर रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने छात्रों से बातचीत की। इस बीच प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलने पर भाजपा नेता भी धरना स्थल पर पहुंच गए। भाजपा नेताओं का दावा है कि मीडिया की मौजूदगी और बढ़ते जनदबाव के बाद प्रशासनिक टीम बिना धरना स्थल खाली कराए वापस लौट गई।

विज्ञापन

रात में धरना स्थल खाली कराने पहुंचा प्रशासन

विज्ञापन

मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की टीम जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। अधिकारियों ने धरना स्थल पर मौजूद छात्रों से बातचीत की। इस दौरान छात्रों के आंदोलन और उनकी मांगों को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही भाजपा के कई नेता भी मौके पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्र लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में रात के अंधेरे में प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए धरना समाप्त कराने का प्रयास उचित नहीं है।

‘छात्रों की आवाज दबाने से समस्या का समाधान नहीं होगा’

भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों का आंदोलन शांतिपूर्ण है और सरकार को उनकी मांगों पर संवाद के जरिए समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने से उनकी समस्याएं खत्म नहीं होंगी। नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलनरत छात्रों से बातचीत करने के बजाय प्रशासनिक दबाव बनाने का प्रयास कर रही है।

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे छात्रों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उनके न्यायपूर्ण संघर्ष में हर स्तर पर समर्थन जारी रहेगा।

भाजपा नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर छात्रों से की बातचीत

प्रशासनिक टीम के पहुंचने के बाद धरना स्थल पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचे। इनमें प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, धनबाद विधायक राज सिन्हा, डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी जोगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाईक शामिल थे।

भाजपा नेताओं ने छात्रों से बातचीत कर उनके आंदोलन और मांगों की जानकारी ली। नेताओं ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनके मुद्दों को राजनीतिक स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा और उनकी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की जाएगी।

JPSC-JSSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन

गौरतलब है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र भर्ती परीक्षाओं में सुधार, कथित अनियमितताओं की जांच और अपनी अन्य मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात प्रशासनिक टीम के धरना स्थल पहुंचने की घटना के बाद छात्रों के आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। फिलहाल धरना स्थल पर स्थिति शांत है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सक्रियता बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed