{"_id":"6a7b958cedda96533706aa82","slug":"jharkhand-government-planning-to-remove-students-bjp-leaders-reach-protest-site-at-midnight-allege-police-ac-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड में छात्रों को हटाने की तैयारी में सरकार?: आधी रात धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता, पुलिस पर लगाए ये आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झारखंड में छात्रों को हटाने की तैयारी में सरकार?: आधी रात धरनास्थल पर पहुंचे भाजपा नेता, पुलिस पर लगाए ये आरोप
Wed, 12 Aug 2026 06:50 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:50 AM IST
सार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन नौवें दिन भी जारी है। आधी रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पर कई भाजपा नेता पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन अंधेरे में छात्रों को जबरन हटाने की तैयारी कर रहा है और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। छात्रों ने भी पुलिस पर आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। आइए, विस्तार से जानते हैं कि रांची सिटी एसपी ने मामले पर क्या कहा? भाजपा नेताओं ने क्या-क्या दावे किए?
विज्ञापन
झारखंड में क्यों भड़के भाजपा नेता?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर देर रात तनाव की स्थिति बन गई। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे छात्रों के बीच आधी रात कई भाजपा नेता पहुंच गए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रशासन रात के अंधेरे में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को हटाने की तैयारी कर रहा है। नेताओं ने कहा कि वे आंदोलन में शामिल होने नहीं, बल्कि छात्रों को नैतिक समर्थन देने पहुंचे हैं। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसका उद्देश्य किसी प्रदर्शनकारी को हिरासत में लेना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पुलिस और प्रशासन पर क्या आरोप लगाए?
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि छात्रों के समर्थन में सूचना मिलते ही वे धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि JPSC-JSSC का यह आंदोलन अब केवल झारखंड का मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे देश से जुड़ा विषय बन गया है। उनके मुताबिक बड़ी संख्या में युवाओं की उम्मीदें और भावनाएं इस प्रदर्शन से जुड़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से तय सीमाओं में रहकर कार्रवाई करने की अपील की और आरोप लगाया कि अंधेरे में छात्रों को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा छात्रों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
क्या भाजपा विधायक ने अंधेरे में कार्रवाई का लगाया आरोप?
भाजपा विधायक राज सिन्हा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रशासन के कुछ बड़े अधिकारी रात में छात्रों को डराने के लिए धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन के पास पुलिस बल, लाठी, हथियार और आंसू गैस जैसे साधन हैं, तो कार्रवाई करनी है तो खुले तौर पर की जानी चाहिए। राज सिन्हा ने पिछली घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि छात्रों को विधान परिषद परिसर में ले जाया गया था और बाद में इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि छात्रों और पत्रकारों के साथ कथित मारपीट भी हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि रात में ही कार्रवाई क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
क्या धरनास्थल के आसपास 500 से 600 पुलिसकर्मी तैनात थे?
- भाजपा नेता प्रतुल सहदेव ने दावा किया कि छात्रों को रात में हटाने के लिए पुलिस की कार्रवाई की खबर मिलने के बाद वे धरना स्थल पहुंचे।
- उन्होंने कहा कि आधी रात करीब 12:30 बजे उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का मौके पर पहुंचना सामान्य बात नहीं है।
- उन्होंने दावा किया कि धरना स्थल के आधे किलोमीटर के दायरे में करीब 500 से 600 पुलिसकर्मी तैनात थे और छात्रों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
- उन्होंने कहा कि छात्र अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और भाजपा नेता केवल उन्हें नैतिक समर्थन देने पहुंचे हैं।