{"_id":"6a7af5c5baa0fac3e80dff31","slug":"shopkeeper-chases-devotee-with-sickle-during-giriraj-parikrama-stampede-video-goes-viral-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गिरिराज परिक्रमा में इस श्रद्धालु के साथ हुई ऐसी घटना, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो; देख कर रह जाएंगे दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गिरिराज परिक्रमा में इस श्रद्धालु के साथ हुई ऐसी घटना, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो; देख कर रह जाएंगे दंग
Tue, 11 Aug 2026 03:43 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 11 Aug 2026 03:43 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद दुकानदार पर श्रद्धालु के पीछे हंसिया लेकर दौड़ पड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में गुरु पूर्णिमा मेले के दौरान पुलिस की चौकसी के बीच गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालु पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो 30 जुलाई की रात यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर गोविंद कुंड से आगे पूंछरी के लौठा के पास का है। आरोप है कि गन्ने की दुकान पर रखी कुर्सी पर श्रद्धालु के बैठने को लेकर दुकान संचालक से विवाद हो गया। इसके बाद दुकान संचालक हंसिया लेकर श्रद्धालु के पीछे दौड़ पड़ा। इससे परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई।
वायरल वीडियो में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। वीडियो में दिख रहे युवकों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
गोवर्धन परिक्रमा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में इस घटना ने परिक्रमा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गिर्राज जी में आस्था के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। श्रद्धालुओं ने गोविंद कुंड से पूंछरी के लौठा तक संवेदनशील स्थानों पर रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। वही पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।