फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four women detained while offer water at Idgah

UP: जलाभिषेक की जिद, मथुरा में रहा हाई अलर्ट! हिरासत में ईदगाह की ओर बढ़ रहीं चार महिलाएं

Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 01:15 AM IST
सार

मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक करने जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष समेत चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। घोषणा के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा रही और अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी व ब्लैक कमांडो तैनात किए गए।

विज्ञापन
Four women detained while offer water at Idgah
पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 शाही मस्जिद ईदगाह पर रविवार को जलाभिषेक करने जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष समेत चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जलाभिषेक की घोषणा को लेकर पुलिस बल पहले से सतर्क था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जगह-जगह वज्र वाहन, पुलिसकर्मी और पीएसी के जवानों को तैनात किया गया था। आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी गई।
विज्ञापन


चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए नौ अगस्त को कारसेवा के शंखनाद की घोषणा की थी। इसी बीच राष्ट्रीय हनुमान दल ने शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक की घोषणा की लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण संगठन ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि पदाधिकारियों ने कहा कि श्रवण मास के बाद जलाभिषेक की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक के लिए जा रहीं अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर समेत चार महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया, शाम को चारों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा के लिए मथुरा के साथ आगरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया था। रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, जन्मभूमि राजकुमार अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज वर्मा ने ब्लैक कमांडो, पीएसी और पुलिस बल के साथ संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।


पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार ने बताया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह क्षेत्र में किसी भी गैरकानूनी गतिविधि अथवा नई परंपरा शुरू करने पर न्यायालय के आदेशों के तहत रोक है। कुछ लोगों ने यहां आने का आह्वान किया था लेकिन इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed