फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees flocked to shower their affection on Banke Bihari

UP: बांकेबिहारी के दर्शन को इस कदर उमड़े श्रद्धालु, रास्ते हुए जाम; भीड़ नियंत्रण में छूटे पुलिस के पसीने

Mon, 10 Aug 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 01:13 AM IST
सार

कामिका एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन में देशभर से हजारों श्रद्धालु उमड़े और मंदिर मार्ग पर लंबी कतारें लग गईं। तेज धूप और उमस के बीच पुलिस ने बैरियर व होल्डिंग एरिया बनाकर भीड़ को नियंत्रित किया, जबकि भक्तों ने दर्शन के बाद पंचकोसी परिक्रमा की।

विज्ञापन
Devotees flocked to shower their affection on Banke Bihari
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़। 

विस्तार

वृंदावन में कामिका एकादशी पर रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी से लाड़ लड़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। आराध्य श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। मंदिर मार्ग पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। जगह-जगह रस्सी और बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए रोककर मंदिर की ओर आगे बढ़ाया गया। तेज धूप और उमस भरी गर्मी में श्रद्धालुओं ने मिनटों का रास्ता घंटों में तय किया।
विज्ञापन

 

सुबह से ही मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग भक्तों से भर गए। बांकेबिहारी लाल की जय और राधे-राधे के जयकारों से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भीड़ और गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद जब भक्तों को ठाकुरजी की एक झलक मिली तो उनकी सारी थकान दूर हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस ने विद्यापीठ चौराहा से मुख्य गली तक, जुगलघाट परिक्रमा मार्ग से फलहारी बाबा वाली गली तक होल्डिंग एरिया में रस्सियों की मदद से लोगों को पांच से दस मिनट तक रोक-रोककर मंदिर की ओर भेजा। प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग व वनवे व्यवस्था लागू की गई। वहीं श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन के बाद हरिनाम जप के साथ नगर की पंचकोसी परिक्रमा लगाई। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि कामिका एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लाड़ले ठाकुर के दर्शन के साथ पंचकोसी परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed