फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Premanand padyatra foot pilgrimage at dawn in Vrindavan

UP: प्रेमानंद महाराज ने तोड़ा एकांतवास, बिना सूचना भोर में पदयात्रा पर निकले; अचानक दर्शन पाकर झूम श्रद्धालु

Thu, 13 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 13 Aug 2026 01:30 AM IST
सार

वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में संत प्रेमानंद महाराज बुधवार सुबह करीब पांच बजे अचानक पदयात्रा करते नजर आए। बिना किसी पूर्व सूचना के उनके दर्शन पाकर नगर परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं में उत्साह छा गया।

विज्ञापन
Premanand padyatra foot pilgrimage at dawn in Vrindavan
संत प्रेमानंद महाराज

विस्तार

वृंदावन के मांट क्षेत्र स्थित नवीन यमुना विहार आश्रम में एकांतवास में रह रहे संत प्रेमानंद महाराज बुधवार सुबह बिना किसी पूर्व सूचना के रमणरेती क्षेत्र में पदयात्रा करते दिखे। सुबह लगभग 5 बजे जब श्रद्धालु नगर परिक्रमा में लीन थे और कुछ भक्त श्रीराधा केलिकुंज के बाहर मौजूद थे तभी राधाटीला के पास कार से उतरकर संत प्रेमानंद महाराज ने पदयात्रा शुरू कर दी।
विज्ञापन


अपने प्रिय संत के दर्शन पाकर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वास्थ्य कारणों से संत प्रेमानंद ने 18 मई को श्रीराधा केलिकुंज छोड़कर यमुना पार जहांगीरपुर स्थित आश्रम में एकांतवास ग्रहण किया था। इसके बाद से उनकी दैनिक पदयात्रा, एकांतिक वार्ता और दर्शन कार्यक्रम अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हैं।
विज्ञापन


हाल ही में गुरुपूर्णिमा पर वे अपने गुरु गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे थे, जिसके बाद श्रीराधा केलिकुंज में दो घंटे बिताकर वापस लौट गए थे। वर्तमान में वे एकांतवास में ही हैं और उनके नियमित दर्शन कार्यक्रम अभी विधिवत शुरू नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed