फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Medical treatment available right in the village; 65 new health centers to open.

Amethi News: गांव में ही मिलेगा इलाज, 65 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे

Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Medical treatment available right in the village; 65 new health centers to open.
स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए सिंहपुर के अंगुरी गांव में चिह्नित भूमि की पैमाइश करते कर्मी। स्रोत:
अमेठी सिटी। ग्रामीणों को सामान्य बीमारी के इलाज के लिए जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिले में 65 नए स्वास्थ्य केंद्र खुलने से गांवों के आसपास ही प्राथमिक जांच, उपचार, जरूरी दवाएं और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। करीब एक माह पहले 69 नए केंद्रों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इनमें से 21 केंद्रों के निर्माण के लिए बजट जारी हो चुका है और जिला पंचायत ने भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन




जिले की 682 ग्राम पंचायतों में अभी 282 स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए नए केंद्र खोलने की कवायद की जा रही है। नए केंद्रों पर बुखार, सर्दी-जुकाम, संक्रमण और अन्य सामान्य बीमारियों की प्राथमिक जांच और उपचार की सुविधा मिलेगी। जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। गांव के पास इलाज की सुविधा मिलने से लोग बीमारी की शुरुआत में ही जांच करा सकेंगे। इससे समय और इलाज के लिए आने-जाने का खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि नए स्वास्थ्य केंद्रों का उद्देश्य ग्रामीण आबादी को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं नजदीक उपलब्ध कराना है। 21 केंद्रों के लिए बजट मिल चुका है और जिला पंचायत स्तर से निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। भवन तैयार होने के बाद शासन के मानकों के अनुसार जरूरी दवाएं, उपकरण और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





बच्चों की जांच से मातृ-शिशु स्वास्थ्य तक सुविधा

स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। गर्भवती महिलाओं और बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के साथ परिवार नियोजन संबंधी परामर्श भी दिया जाएगा। संक्रामक रोगों की निगरानी स्थानीय स्तर पर की जाएगी। स्वास्थ्यकर्मी ग्रामीणों को स्वच्छता, पोषण और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed