{"_id":"6a7e121ddab5da5f66026b04","slug":"railway-crossing-closed-commuters-inconvenienced-amethi-news-c-96-1-ame1016-173258-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रेलवे क्रॉसिंग बंद, राहगीर परेशान
Fri, 14 Aug 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हो रहा मरम्मत कार्य। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से बृहस्पतिवार को लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सवारी वाहन फाटक के बाहर यात्रियों को उतारकर लौट रहे हैं। यात्री पैदल क्रॉसिंग पार करने के बाद दूसरी ओर से वाहन पकड़कर आगे की यात्रा कर रहे हैं। वैकल्पिक मार्ग से जाने पर लोगों का सफर तीन से पांच किलोमीटर तक बढ़ गया है।
क्रॉसिंग बंद होने की जानकारी नहीं होने से बाहरी वाहन चालक अंदर के रास्ते से फाटक तक पहुंच रहे हैं। बंद फाटक देखकर उन्हें रास्ता पूछकर सिधियांवा बाईपास से जाना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और एंबुलेंस को वैकल्पिक मार्ग से जाना पड़ रहा है। भागीरथी चौरसिया, राम हेत मिश्रा, अमरजीत, अमर तिवारी, मोहित तिवारी, विनोद शुक्ला और प्रमोद सिंह ने परेशानी पर नाराजगी जताई।
रेलवे की ओर से ट्रैक मरम्मत के लिए क्रॉसिंग को 11 से 14 अगस्त तक बंद रखा गया है। स्टेशन अधीक्षक बत्तीलाल मीना ने बताया कि सुबह 9:20 से 10:45 बजे तक ब्लॉक की अनुमति लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजारा गया।