{"_id":"6a7e153ab0bb7b89ff0c99b4","slug":"slogans-of-patriotism-echoed-during-the-tiranga-yatra-amethi-news-c-96-1-ame1002-173351-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के नारे
Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के फल मंडी तिराहे पर निकली तिरंगा यात्रा में शामिल प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला व अन्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। स्वतंत्रता दिवस से पहले बृहस्पतिवार को गौरीगंज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। कलेक्ट्रेट परिसर से छात्र-छात्राओं, अधिकारियों-कर्मचारियों और लोगों ने यात्रा निकाली। बच्चे बैंड की धुन पर कदमताल करते हुए तहसील पहुंचे।
भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। फल मंडी तिराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और जिला प्रभारी शंकर गिरी आदि शामिल हुए।
यात्रा गौरीगंज ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंची, जहां स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट की यात्रा में जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू और एडीएम ज्योति सिंह समेत अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने तिरंगे को देश की आन, बान और शान का प्रतीक बताया। जिलाधिकारी ने 15 अगस्त तक ध्वज संहिता का पालन करते हुए घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने की अपील की। उधर, तिलोई में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मोहनगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली।
भिलाई कला स्थित पंचायत भवन से शुरू हुई यात्रा थाना परिसर, मोहनगंज और तहसील मोड़ होते हुए पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इस दाैरान लोग उत्साहित रहे।