फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Waiting for rain; people distressed by the humidity.

Amethi News: बारिश का इंतजार, उमस से बेहाल रहे लोग

Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Waiting for rain; people distressed by the humidity.
अमेठी सिटी। बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को बृहस्पतिवार को भी राहत नहीं मिली। दिनभर बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई। पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी बनी रही और उमस ने लोगों को बेहाल किया। तेज धूप के बीच घरों और दुकानों में कूलर-पंखे भी राहत नहीं दे सके। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम रही।
विज्ञापन


गौरीगंज निवासी दिनेश तिवारी ने बताया कि दोपहर में घर के अंदर भी गर्मी से राहत नहीं मिली। कूलर चलाने के बावजूद पसीना नहीं सूखा। व्यापारी संजय साहू ने बताया कि उमस के कारण ग्राहक कम निकल रहे हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्कूल से लौट छात्रा आर्या ने बताया कि दोपहर में पैदल घर पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन



किसान रामलखन ने बताया कि धान की रोपाई के बाद खेतों में पानी की जरूरत है। दिनभर बादल देखकर बारिश की उम्मीद थी, मगर बूंदाबांदी भी नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस बनी हुई है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed