फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Forest personnel protest against outsourcing of recruitment.

Amethi News: आउटसोर्सिंग भर्ती के विरोध में वन कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Forest personnel protest against outsourcing of recruitment.
सिंहपुर। आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के विरोध में दैनिक वन कर्मियों ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने ठेकेदारी प्रथा को अपने हितों के विपरीत बताते हुए वर्षों से विभाग में कार्यरत दैनिक कर्मियों को भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन



दैनिक वन कर्मी संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ यादव और महामंत्री सुरेश सिंह ने कहा कि वे 1995 से वन विभाग में कार्यरत हैं, लेकिन अब तक उनकी सेवा और भविष्य की सुरक्षा को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है। कोषाध्यक्ष कमला शंकर अवस्थी ने दैनिक कर्मियों को राज्य कर्मचारी का वेतनमान देने की मांग की।
विज्ञापन



मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री और मंडलीय वन अधिकारी को भेजा गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखा जाएगा। इस दौरान राम धीरज पाल, रानू पाल, सुरेश यादव, शकील अहमद, राम नंद, विजय सिंह, संतोष, मंगरू, हरि प्रसाद, घनश्याम पाल, रचित द्विवेदी, ओंकार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed