फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fire breaks out in BJP leader's moving car

Amethi News: भाजपा नेता की चलती कार में लगी आग

Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in BJP leader's moving car
गौरीगंज बस स्टॉप के पास कार में लगी आग। -संवाद
अमेठी सिटी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने गौरीगंज आ रहे भाजपा के सह मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र की कार में बृहस्पतिवार को टांडा-बांदा हाईवे पर ब्लॉक गेट के सामने अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन



कार से धुआं निकलने के कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं और वह धू-धूकर जलने लगी। कोतवाली और यातायात पुलिस ने दोनों तरफ बैरियर लगाकर मार्ग परिवर्तित कर दिया। नगर पालिका के पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया गया, मगर सफलता नहीं मिली। बाद में दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



प्रारंभिक तौर पर ब्रेक शू जाम होने से आग लगने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुसाफिरखाना निवासी अरुण मिश्र तिरंगा यात्रा में शामिल होने गौरीगंज आ रहे थे। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि जली कार को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed