{"_id":"6a7e144e6b04c2d9d8046ade","slug":"seats-are-full-in-trains-coming-from-delhi-and-mumbai-amethi-news-c-96-1-ame1002-173292-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दिल्ली व मुंबई से आने वाली ट्रेनों में सीटें फुल
Fri, 14 Aug 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर पर टिकट खरीदते यात्री। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। रक्षाबंधन पर परदेस से घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की राह इस बार मुश्किल हो गई है। दिल्ली, मुंबई और सूरत से आने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में नो रूम है, जबकि अन्य में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। सामान्य आरक्षण नहीं मिलने से यात्रियों की उम्मीद तत्काल टिकट पर टिकी है।
रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व पर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ रही है। रेलवे की सीमित सीटों के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ी है। लखनऊ-प्रतापगढ़ रूट पर चलने वाली काशी विश्वनाथ, पद्मावत, पंजाब मेल, उद्योगनगरी, भोपाल-प्रतापगढ़ और वाराणसी-सूरत-मुंबई स्पेशल ट्रेनों में 30 अगस्त से एक सितंबर तक लंबी प्रतीक्षा सूची है। कुछ ट्रेनों में नो रूम है।
सामान्य आरक्षण नहीं मिलने पर यात्री तत्काल कोटे का सहारा ले रहे हैं। टिकट पाने के लिए रात से कतार में लगना पड़ रहा है। विशुनदासपुर निवासी ओम सिंह ने बताया कि उनके भाई दिल्ली से घर आने का प्रयास कर रहे हैं, मगर टिकट नहीं मिल सका। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों में पहले से आरक्षित टिकट बुक हैं।