फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Woman dies in field under suspicious circumstances.

Amethi News: खेत में महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 14 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in field under suspicious circumstances.
जामों के पूरे चितई गांव में गमगीन मृतक के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
जामों। पूरे ठकुराइन मजरे पूरे चितई गांव में बुधवार रात खेत में सीता सावित्री (48) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत में काम करने गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खेत में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन



पति रामचंद्र के अनुसार सीता सावित्री खेत में काम करने गई थीं। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने आसपास तलाश की। खेत में शव मिलने के बाद जानकारी पुलिस को दी गई। महिला की मौत कैसे हुई, यह परिवार के लोगों को भी पता नहीं है।
विज्ञापन


सीता सावित्री की अचानक मौत होने से पति रामचंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे कुलदीप कुमार, अखिलेश कुमार और लवकेश कुमार मां को खोने के गम में बेसुध हैं। बेटियां अंजुम, अंजलि और संजली भी मां की मौत से टूट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि सीता सावित्री को मिर्गी आने की बीमारी थी। खेत के पास पानी भरा गड्ढा है। आशंका है कि मिर्गी आने के दौरान वह गड्ढे में गिर गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed