{"_id":"6a7e13f579bbe080d2020fa8","slug":"four-arrested-for-extorting-money-from-medical-stores-by-posing-as-drug-inspectors-amethi-news-c-96-1-ame1002-173288-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोरों से वसूली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ड्रग इंस्पेक्टर बनकर मेडिकल स्टोरों से वसूली, चार गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत: निजी सूत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। मेडिकल स्टोर संचालकों को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर डरा-धमकाकर वसूली करने वाले चार आरोपियों को गौरीगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी पहचान पत्र, चार प्रेस आईडी कार्ड, दो मीडिया माइक, नकदी और कार बरामद हुई है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों का चालान न्यायालय भेज दिया। पुलिस मेडिकल स्टोरों से वसूली की आशंका में जांच कर रही है। संग्रामपुर के मडौली गांव निवासी शुभम मिश्र के अनुसार 12 अगस्त को गौरीगंज सराय भागमानी स्थित उनके मेडिकल स्टोर पर चार लोग पहुंचे। खुद को ड्रग इंस्पेक्टर बताकर जांच शुरू की और स्टोर बंद कराने की धमकी देते हुए रुपये मांगे। तीन हजार रुपये नकद और दो हजार रुपये ऑनलाइन दिए। उन्हें उनकी पहचान पर शक हुआ।
उन्होंने कार का पीछा शुरू कर दिया। चारों मुंशीगंज के पनियार चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर पहुंचे। वहां ड्रग इंस्पेक्टर बनकर जांच करने लगे और संचालक से रुपये मांगने लगे। इसी दौरान शुभम वहां पहुंच गए। उन्हें देखते ही आरोपी भागने लगे। शुभम ने साथियों की मदद से दौड़ाकर चारों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
तलाशी में दस्तावेज और नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों में रायबरेली के मिल एरिया क्षेत्र के खोर निवासी बृजेश कुमार पासवान, हरचंदपुर के डिडौली निवासी रत्नेश, गढ़ीखास निवासी अशोक कुमार और नगर कोतवाली के आजादनगर निवासी वसीम खान शामिल हैं। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।