{"_id":"6a7e1372518ebc1d7006c855","slug":"rajwada-and-chiffon-sarees-enticing-women-amethi-news-c-96-1-ame1002-173278-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: महिलाओं को लुभा रहीं रजवाड़ा और शिफॉन साड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: महिलाओं को लुभा रहीं रजवाड़ा और शिफॉन साड़ियां
Fri, 14 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित दुकान पर साड़ी खरीदते लोग। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। सावन शुरू होते ही बाजार में हरे रंग के कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शगुन और त्योहारों में हरे रंग को शुभ मानने की परंपरा के साथ बदलते फैशन का असर भी खरीदारी पर दिखाई दे रहा है। महिलाएं रजवाड़ा पैटर्न की साड़ियों के साथ सूरत से आए लहरिया लहंगे पसंद कर रही हैं। शगुन के लिए शिफॉन की साड़ियों की भी मांग बढ़ी है।
कपड़ा व्यापारी श्याम मिश्र ने बताया कि इस बार हरे रंग की रजवाड़ा पैटर्न वाली साड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। इनके डिजाइन में पारंपरिक रूप के साथ आधुनिकता का मेल है। शगुन के लिए ग्राहक शिफॉन की साड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को खरीदारी करने पहुंचीं कटरालालगंज निवासी सीमा शुक्ला ने बताया कि सावन में हरे रंग की साड़ी को शुभ माना जाता है, इसलिए उन्होंने इसी रंग की साड़ी खरीदी।
व्यापारी संकेत कुमार ने बताया कि सूरत से आए लहरिया लहंगे युवतियों और महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इनमें अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं। दुकानों पर साड़ियों, लहंगे, सूट और कुर्तियों की कई वैरायटी रखी गई हैं। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाजार में मौजूद कपड़ों के रेट
रजवाड़ा साड़ी 1500 से 30,000 रुपये
क्रेप सिल्क साड़ी 1600 से 15,000 रुपये
शिफॉन साड़ी 1500 से 3,000 रुपये
इटालियन क्रेप 1100 रुपये से
फैब्रिक सूट 1100 से 5,000 रुपये
कुर्ती 500 रुपये से 900 रुपये
लहरिया लहंगा 2000 से 35,000 रुपये
नोट : रेट गौरीगंज कस्बे के व्यापारी के अनुसार।