फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A tourist, having painted the Tricolour on his body, waved the national flag at Lal Chowk

Independence Day: लाल चौक पर आजादी का जश्न, शरीर पर तिरंगा पेंट कर पर्यटक ने शान से लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Sat, 15 Aug 2026 09:47 AM IST
Vijay Singh Pundir एएनआई, जम्मू और कश्मीर
एएनआई, जम्मू और कश्मीर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 15 Aug 2026 09:47 AM IST
सार

आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। हर तरफ देशभक्ति के गीत और उत्साह नजर आ रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में देशभक्ति का एक अभूतपूर्व नजारा देखने को मिला। अहमदाबाद के पर्यटक अरुण हरयाणी ने लाल चौक पर शान से तिरंगा लहराया। उन्होंने अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा हुआ था। 

विज्ञापन
A tourist, having painted the Tricolour on his body, waved the national flag at Lal Chowk
शरीर पर तिरंगा पेंट कर पहुंचे पर्यटक ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में  देशभक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिला। गुजरात के अहमदाबाद से आए पर्यटक अरुण हरयाणी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर अपने शरीर को तिरंगे के रंगों में रंगा और राष्ट्रीय ध्वज लहराया।

विज्ञापन


एएनआई से बात करते हुए अरुण हरयाणी ने कहा, "मैं इस स्वतंत्रता दिवस पर देशवासियों को बधाई देता हूँ। मैं हर साल यहां आता हूँ। हर गुजरते साल के साथ मैं यहां विकास देख रहा हू। अब यहां वंदे भारत ट्रेन पहुंचती है। यहां चिनाब ब्रिज भी है। मैं शांति और भाईचारे का संदेश फैलाता हूं। कश्मीर तरक्की कर रहा है। 2030 में भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स होंगे, मैं सभी खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ। मुझे कश्मीर में बहुत प्यार मिल रहा है।'
विज्ञापन

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। आज पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से 13वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री का संबोधन करीब 76 मिनट तक चला। इसमें उन्होंने उनकी सरकार में देश में हुई प्रगति का जिक्र किया।



लाल किले की प्राचीर से देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कई बड़े एलान किए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, एआई, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और खेलों में अवसर बढ़ाने पर जोर दिया है। आने वाले एक वर्ष में एक करोड़ लोगों को एआई स्किल देने, मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग का नेटवर्क खड़ा करने और 5 से 15 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा खोजने के लिए गांव-गांव व स्कूल-स्कूल टैलेंट हंट चलाने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं को संसाधनों की कमी न होने देने और उन्हें हर क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed