{"_id":"6a7fe401774e8e982a0d28ab","slug":"rains-add-to-trouble-in-jammu-and-kashmir-flash-floods-in-many-areas-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: सोनमर्ग, कुलगाम, पहलगाम... जम्मू-कश्मीर में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में फ्लैश फ्लड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: सोनमर्ग, कुलगाम, पहलगाम... जम्मू-कश्मीर में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, कई इलाकों में फ्लैश फ्लड
Sat, 15 Aug 2026 09:29 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 15 Aug 2026 09:29 AM IST
सार
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुलगाम में एक घंटे में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुलगाम के ही एक इलाके में ओलावृष्टि भी हुई है। पहलगाम में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कश्मीर संभाग के सोनमर्ग, कुलगाम, पहलगाम और जम्मू संभाग के सांबा व राजोरी में भारी बारिश हुई है। कई इलाकों में बाढ़ के साथ मलबा आ गया। सोनमर्ग में वीरवार देर रात बादल फटने के बाद इलाके में बाढ़ के साथ मलबा बहने लगा। सांबा और राजोरी में भारी बारिश हो रही है।
विज्ञापन
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक कुलगाम में एक घंटे में 55 मिमी बारिश दर्ज की गई। कुलगाम के ही एक इलाके में ओलावृष्टि भी हुई है। पहलगाम में 26 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। कठुआ में सुबह भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। पहाड़ी इलाकों की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को खुला रहा और वाहनों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग ने 16 से 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू में दोपहर बाद बारिश की संभावना है। सुबह मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन