चमोली में सुरंग में हुए हादसे के बाद निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि टनल के भीतर पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। रेस्क्यू टीम के जवानों के गले तक पानी पहुंच रहा है।
Tunnel Landslide: जितना निकाल रहे उतनी ही तेजी से सुरंग में भर रहा पानी; तीन मजदूर लापता, देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, पीपलकोटी (चमोली)।
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:20 PM IST
सार
Chamoli Tunnel Landslide: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भूस्खलन से हुए हादसे में सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि तीन मजदूर अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन पानी के रिसाव के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन