{"_id":"6a7f0fab29e7e1fd1c06ea09","slug":"outraged-by-errors-in-exam-results-nsui-staged-a-protest-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-125898-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: परीक्षा परिणाम में त्रुटियों से आक्रोशित एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: परीक्षा परिणाम में त्रुटियों से आक्रोशित एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Fri, 14 Aug 2026 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
महाविद्यालय प्रवेश द्वार के पास कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणामों में भारी त्रुटियों के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणामों में कई छात्र-छात्राओं को बेवजह अनुत्तीर्ण दिखाया गया है जबकि कुछ छात्रों के परिणाम में रिजल्ट लेटर (बाद में परिणाम आएगा) प्रदर्शित हुआ है।
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सुनील रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय से मुख्य गेट तक रैली निकाली। सुनील रावत ने कहा कि विवि की गलती से छात्रों को प्रवेश में दिक्कतें आ रही हैं। पूर्व छात्र संघ सचिव राहुल धुनियाल ने बताया कि विवि को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने विवि प्रशासन से जल्द त्रुटियां सुधारने की मांग की। प्रदर्शन में विशाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष मयंक भंडारी, रिया रावत, अनश, दिव्यांशु कोटियाल, अनीश, प्रियांशी मिंगवाल, तलक कंडवाल और पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।