{"_id":"6a800d3d48379bf64c0667b7","slug":"video-cm-sukhu-unfurled-the-tricolour-and-inspected-the-parade-at-the-state-level-independence-day-celebration-2026-08-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम सुक्खू ने फहराया तिरंगा, परेड का किया निरीक्षण
हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। भव्य मार्चपास्ट में 12 विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह, हमीरपुर जिला पुलिस, सेंट्रल रेंज मंडी की यातायात पुलिस, महिला एवं पुरुष होमगार्ड, हरियाणा पुलिस तथा विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों की टुकड़ियां शामिल रहीं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से वीआईपी सुरक्षा पर विशेष प्रदर्शन भी किया। मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश दिया। विभिन्न जिलों और बड़सर क्षेत्र के स्कूलों के सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।