फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cm sukhvinder singh sukhu big announcements on independence day function 2026 Barsar, DA arrears

Independence Day 2026: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा एरियर, जानें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम की बड़ी घोषणाएं

Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 11:52 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। सीएम ने हजारों पदों को भरने का भी एलान किया। जानिए मुख्यमंत्री की समारोह में की गईं बड़ी घोषणाएं...
 

विज्ञापन
cm sukhvinder singh sukhu big announcements on independence day function 2026 Barsar, DA arrears
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कीं बड़ी घोषणाएं। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में आयोजित हुए हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह  में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों व अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन(एनएचएम) में सात वर्ष पूरे कर चुके कर्मचारियों को 1 अप्रैल से संशोधित वेतनमान देने और आउटसोर्स स्टाफ नर्स, पैरा मेडिकल कर्मियों(लैब तकनीशियन] फार्मासिस्ट, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) को संशोधित वेतन 25 हजार और डाटा एंट्री ऑपरेटर को 18 हजार संशोधित वेतन सितंबर से लागू होगा। सीएम ने कहा कि सरकार नई स्वास्थ्य बीमा नीति लागू करेगी। गरीब परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

विभिन्न विभागों में हजारों पदों को भरने का एलान
सीएम सुक्खू ने एलान किया कि आने वाले समय में 100 पंचायतों को ग्रीन बनाया जाएगा। सीएम ने एलान किया कि जल शक्ति विभाग में 4,000 पद भरे जाएंगे। 31 मार्च 2027 तक कोई भी डॉक्टर सेवानिवृत्त नहीं होगा। वन मित्रों का वेतन 1200 रुपये किया जाएगा। विभिन्न विभागों में हजारों पद भरे जाएंगे। 1975 सरकारी स्कूलों में चाैकीदारों का एक-एक पद भरा जाएगा। मल्टी टास्क वर्करों व आउटसोर्स कर्मियों के लिए एक नीति लाने पर विचार किया जा रहा है। हमीरपुर में हिमाचल का पहला समर्पित साइंस कॉलेज स्थापित किया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए बड़ी घोषणा
सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आने से पूर्व, पिछली सरकार वेतन व पेंशन एरियर के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी छोड़ गई थी। सरकार हमेशा कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की हितैषी रही है। प्रदेश की कठिन आर्थिक स्थिति के बावजूद अब तक लगभग 2170 करोड़ से अधिक वेतन व पेंशन एरियर का भुगतान कर्मचारियों व पेंशनरों को किया जा चुका है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनके वेतन एरियर का अतिरिक्त 20,000 का भुगतान इसी माह किया जाएगा।  वर्ष 2016 से दिसंबर 2021 के दौरान सेवानिवृत्त तृतीय श्रेणी पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का अतिरिक्त 30 प्रतिशत भुगतान इसी माह किया जाएगा। क्लास वन व क्लास टू  पेंशनरों तथा पारिवारिक पेंशनरों को उनके पेंशन/पारिवारिक पेंशन एरियर का 15 प्रतिशत भुगतान भी इसी माह किया जाएगा। वेतन व पेंशन एरियर के भुगतान पर लगभग 281 करोड़ व्यय होंगे।
 

विज्ञापन

सीएम ने परेड का निरीक्षण किया
इससे पहले सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। भव्य मार्चपास्ट में 12 विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह, हमीरपुर जिला पुलिस, सेंट्रल रेंज मंडी की यातायात पुलिस, महिला एवं पुरुष होमगार्ड, हरियाणा पुलिस तथा विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों की टुकड़ियां शामिल रहीं।हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से वीआईपी सुरक्षा पर विशेष प्रदर्शन भी किया। विभिन्न जिलों और बड़सर क्षेत्र के स्कूलों के सांस्कृतिक दल देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए । समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

पहली बार लाखों विद्यार्थियों ने लाइन सुना सीएम का संबोधन
हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस पहली बार सरकारी स्कूलों के लिए कई मायनों में विशेष रहा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के राज्य स्तरीय संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया, इसे लाखों विद्याथियों ने एक साथ देखा और सुना। विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह, मुख्य अतिथि के संदेश तथा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के महान राष्ट्रनायकों के योगदान से अवगत कराया जाएगा। छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को उनके संबंधित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में समारोहों में शामिल किया गया। वहीं कांप्लेक्स स्कूलों में 500 मीटर के दायरे में स्थित प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी भी मुख्य समारोह का हिस्सा बने। 

स्कूलों में 17 को रहेगी 15 अगस्त की छुट्टी
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों के बीच अब प्रदेश के स्कूलों में 17 अगस्त को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों के चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को 17 अगस्त को छुट्टी दी जाएगी। शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले आदेश जारी कर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को सामान्य रूप से खुला रखने के निर्देश दिए थे। आदेशों में कहा गया था कि स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाए। सभी विद्यार्थियों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed