फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   independence day 2026 India: Himachal State-level Independence Day celebration in Badsar; CM Sukhu unfurled th

Independence Day: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम ने फहराया तिरंगा, जिलों में भी हुए कार्यक्रम

Sat, 15 Aug 2026 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 11:16 AM IST
सार

 independence day 2026 India: हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
independence day 2026 India: Himachal State-level Independence Day celebration in Badsar; CM Sukhu unfurled th
बड़सर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सहित पूरा देश आज 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बड़सर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:02 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्यज फहराया। इसके बाद उहोंने परेड का निरीक्षण किया। भव्य मार्चपास्ट में 12 विभिन्न टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें हिमाचल प्रदेश पुलिस की छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धौलाकुआं, तृतीय आईआरबी पंडोह, द्वितीय आईआरबी (महिला) सकोह, हमीरपुर जिला पुलिस, सेंट्रल रेंज मंडी की यातायात पुलिस, महिला एवं पुरुष होमगार्ड, हरियाणा पुलिस तथा विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों की टुकड़ियां शामिल रहीं। हिमाचल प्रदेश पुलिस की उत्तरी रेंज की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से वीआईपी सुरक्षा पर विशेष प्रदर्शन भी किया। मार्चपास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे।

विज्ञापन


विभिन्न जिलों और बड़सर क्षेत्र के स्कूलों के सांस्कृतिक दल देशभक्ति और लोक संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की लाभार्थी महिलाओं को चेक वितरित किए। समारोह के समापन के बाद मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन करेंगे।  उधर, जिला स्तर पर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन किए गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चंबा और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बिलासपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

 

रिज पर 13 टुकड़ियों ने किया भव्य मार्च पास्ट
 ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस दाैरान 13 टुकड़ियों ने भव्य मार्च पास्ट किया। इनमें हिमाचल पुलिस, होमगार्ड व यातायात पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही। एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड के साथ हिमाचल पुलिस और गृह रक्षक बैंड भी मार्च पास्ट का हिस्सा रहे।  इसके बाद रिज पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिमाचली संस्कृति की खास झलक दिखी। राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। कोटशेरा महाविद्यालय के विद्यार्थी हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। शोघी के नृत्य कला केंद्र की टीम गिद्दा पेश किया। डाइट शामलाघाट के विद्यार्थियों ने नाटी प्रस्तुत की। छोटा शिमला के संभोता तिब्बती विद्यालय के छात्र याक नृत्य किया। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय के विद्यार्थी देशभक्ति गायन किया।  समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed