फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: 1.80 lakh families to get free electricity up to 300 units; these women to receive 1,500 each

हिमाचल: 1.80 लाख परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली, इन महिलाओं को 15-15 साै, सर्वे पूरा

Sat, 15 Aug 2026 05:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 05:15 AM IST
सार

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पात्र परिवारों की पहचान का सर्वेक्षण लगभग पूरा कर लिया गया है। सरकार इस सुविधा को अपनी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत लागू करने जा रही है। इसी योजना के तहत गरीब परिवारों की करीब 2.50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Himachal: 1.80 lakh families to get free electricity up to 300 units; these women to receive 1,500 each
मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के लिए सर्वे पूरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर करीब 1.80 लाख परिवारों को अब 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पात्र परिवारों की पहचान का सर्वेक्षण लगभग पूरा कर लिया गया है। सरकार इस सुविधा को अपनी महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत लागू करने जा रही है। इसी योजना के तहत गरीब परिवारों की करीब 2.50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

 दो प्रमुख चुनावी गारंटियों को एकीकृत किया
इस तरह कांग्रेस की दो प्रमुख चुनावी गारंटियों को एकीकृत कर सरकार एक व्यापक सामाजिक सुरक्षा मॉडल तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरकार का मानना है कि विभिन्न विभागों के माध्यम से योजनाएं संचालित करने के बजाय पात्र परिवारों को एकीकृत लाभ प्रदान किया जाए। इसी सोच के तहत मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना को व्यापक स्वरूप दिया गया है। योजना के तहत चयनित परिवारों को बिजली बिल में राहत के साथ-साथ महिला मुखिया या पात्र महिला सदस्य के बैंक खाते में प्रतिमाह 1500 रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। इससे गरीब परिवारों को दोहरे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार अंतिम सत्यापन और डाटा एकीकरण की प्रक्रिया में जुटी
ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत स्तर पर किए सर्वे के माध्यम से उन परिवारों की पहचान की है जो आर्थिक रूप से सबसे कमजोर श्रेणी में आते हैं। सर्वे के दौरान आय, सामाजिक स्थिति, आवासीय परिस्थितियों और अन्य मानकों के आधार पर पात्रता तय की गई है। करीब 1.80 लाख परिवार ऐसे पाए गए हैं जो योजना के तहत 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के लाभ के पात्र हो सकते हैं। सरकार अब अंतिम सत्यापन और डाटा एकीकरण की प्रक्रिया में जुटी है। योजना का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता प्रदान करना है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार करीब 2.35 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है। सरकार का दावा है कि इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी, घरेलू खर्चों में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन

चुनावी गारंटियों को जमीन पर उतारने की तैयारी
साल 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया था। विपक्ष लगातार इन गारंटियों के क्रियान्वयन को लेकर सरकार को घेरता रहा है। ऐसे में इन दोनों वादों को एकीकृत योजना के माध्यम से लागू करने की तैयारी को राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अभी पड़ोसी राज्य पंजाब भी अपने उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रहा है।

प्रियंका गांधी कर सकती हैं शुभारंभ
चर्चा है कि इस महत्वाकांक्षी योजना का औपचारिक शुभारंभ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन पार्टी स्तर पर इसे बड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित करने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed