फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Daily allowance for chairpersons and vice-chairpersons of boards and corporations in Himachal increased threef

Himachal: हिमाचल में बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का दैनिक भत्ता तीन गुना बढ़ाया, अधिसूचना जारी

Sat, 15 Aug 2026 05:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 05:30 AM IST
सार

सरकार ने इनके दैनिक भत्ते में तीन गुना वृद्धि करते हुए राज्य से बाहर आधिकारिक दौरे के दौरान मिलने वाली राशि 400 से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिदिन कर दी है। 

विज्ञापन
Daily allowance for chairpersons and vice-chairpersons of boards and corporations in Himachal increased threef
दैनिक भत्ते में वृद्धि का मामला लंबे समय से विचाराधीन था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विभिन्न बोर्डों और निगमों में नियुक्त गैर सरकारी अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के दैनिक भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी की है। हिमाचल से बाहर आधिकारिक दौरे के दौरान इनके दैनिक भत्ते को 400 से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में 30 बोर्डों-निगमों में राजनीतिक नियुक्तियां की हैं। वित्त विभाग के विशेष सचिव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि दैनिक भत्ते में वृद्धि का मामला लंबे समय से विचाराधीन था। 

विज्ञापन

सरकार ने इसलिए बढ़ाया भत्ता
सरकार ने बढ़ती यात्रा लागत और प्रशासनिक दायित्वों को देखते हुए भत्ते में संशोधन का निर्णय लिया है। बढ़ा हुआ भत्ता केवल राज्य से बाहर आधिकारिक यात्रा के दौरान लागू होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी अधिसूचनाओं के अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी। सरकार ने अधिसूचना की प्रतियां सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) और महालेखाकार (ऑडिट) को भेजी हैं। विभागों को संशोधित प्रावधान तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई 2025 में 50 हजार रुपये बढ़ा था मानदेय
राज्य सरकार ने निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों के मानदेय में जुलाई 2025 में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब इन्हें 80 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता है। अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को पहले 30 हजार मासिक मानदेय मिलता था। इसके अलावा इन 25 हजार एचआरए, 3500 सत्कार भत्ता, 2500 वाहन भत्ता और 900 रुपये टेलीफोन भत्ता दिया जाता है। लैंडलाइन फोन के खर्च की प्रतिपूर्ति वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वास्तविक व्यय के आधार पर की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed