फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bilaspur: An initiative started in 2010 by 17 former classmates (batch of 1966); they have helped others with

बिलासपुर: 1966 में साथ पढ़े 17 विद्यार्थियों की 2010 से पहल, 60 लाख से कर चुके औरों की मदद

Sat, 15 Aug 2026 07:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला।
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Aug 2026 07:30 AM IST
सार

1966 में साथ पढ़े 17 विद्यार्थियों से शुरू हुआ यह सफर अब करीब 125 सदस्यों का कारवां बन चुका है। सात की उम्र पार कर चुके ये सदस्य आज भी जरूरतमंदों के लिए उसी समर्पण से खड़े हैं, मानो देशसेवा का वह जज्बा पीढ़ियों से उनके भीतर जिंदा हो। 

विज्ञापन
Bilaspur: An initiative started in 2010 by 17 former classmates (batch of 1966); they have helped others with
1966 में साथ पढ़े 17 विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले लोगों ने जिस सेवा, त्याग और एकजुटता की भावना से आजादी की नींव रखी थी, उसी जज्बे को भराड़ी ओल्ड स्टूडेंट यूनियन आज समाजसेवा के रूप में आगे बढ़ा रही है। 1966 में साथ पढ़े 17 विद्यार्थियों से शुरू हुआ यह सफर अब करीब 125 सदस्यों का कारवां बन चुका है। सात की उम्र पार कर चुके ये सदस्य आज भी जरूरतमंदों के लिए उसी समर्पण से खड़े हैं, मानो देशसेवा का वह जज्बा पीढ़ियों से उनके भीतर जिंदा हो। भराड़ी ओल्ड स्टूडेंट यूनियन की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई थी।

विज्ञापन


1966 में भराड़ी स्कूल में साथ पढ़ने वाले ठंडोडा गांव के दिवंगत रत्न लाल सोनी और भपराल गांव के धर्म सिंह आजाद ने इस विचार को आगे बढ़ाया था।  दोनों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के बाद समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इसके बाद वर्ष 1966 में उनके साथ पढ़े 17 विद्यार्थी एकजुट हुए और सामाजिक कार्यों के लिए यूनियन का गठन किया। वर्ष 2010 से अब तक यूनियन की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता पर 60 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
विज्ञापन


आपदा में मदद के लिए यूनियन आगे आती है। भराड़ी स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जाता है।  यूनियन से जुड़े कैप्टन परमानंद, सूबेदार कृष्ण सिंह, कैप्टन कश्मीर सिंह, कैप्टन सुभाष ठाकुर, जगदेव सिंह, रूपसिंह, स्वरूप सिंह और इंद्रराम सहित अन्य सदस्य अपनी जिम्मेदारी को इसी भावना के साथ निभा रहे हैं।  यूनियन के प्रधान आजाद चंद वर्मा सभी सदस्यों को साथ लेकर सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि जेएन शर्मा संगठन का लेखा-जोखा संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed