{"_id":"6a7f58eb0969454fc806d598","slug":"video-police-brutally-beat-young-man-in-agra-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 50 हजार रुपये नहीं देने पर युवक को थाने में पटे से पीटा, जूते से दबाई उंगुलियां; आगरा पुलिस की दिल दहला देने वाली बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 50 हजार रुपये नहीं देने पर युवक को थाने में पटे से पीटा, जूते से दबाई उंगुलियां; आगरा पुलिस की दिल दहला देने वाली बर्बरता
आगरा के थाना अछनेरा में दो सिपाही और वरिष्ठ दरोगा पर एक युवक ने पिटाई के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि एक वारंटी की जमानत के नाम पर सिपाही ने 50 हजार मांगे। मना करने पर थाने के अंदर खींचकर ले गए। एक कमरे में पटे और डंडे से पीटा। इतने से भी मन नहीं भरा तो उंगुलियों को जूते से दबाया। बाद में शांति भंग की कार्रवाई कर दी। जमानत पर शुक्रवार को छूटने पर पीड़ित ने वीडियो वायरल किया। विवादों से घिरे थाना अछनेरा में पुलिसकर्मियों की मनमानी और अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में युवती से छेड़खानी के आरोप में एक पुलिसकर्मी पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस बार पुलिसकर्मियों पर एक युवक को रात भर थाने में अवैध रूप से बंद रखने उसको बेरहमी से मारपीट करने और रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित युवक ने थाना पुलिस और एसीपी अछनेरा से न्याय की गुहार लगाई है। गांव सांधन निवासी करन (25) ने थाने के हेड कांस्टेबल मुकेश, सिपाही हरिकेश और एसएसआई सरताज हुसैन के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसके गांव के ही रोहताश को पकड़कर थाने लाई थी। इसकी जानकारी पर करन रात करीबन 10 बजे थाने पहुंचा। पूछताछ करने लगा। तभी हेड कांस्टेबल मुकेश मिल गए। उन्होंने बताया कि रोहताश के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। इस पर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। करन का कहना है कि रोहताश गरीब है। उसका परिवार भी नहीं रहता है। हेड कांस्टेबल मुकेश को इस बारे में बताया। इस पर उन्होंने अगले दिन जल्द जमानत कराने का आश्वासन दिया। इसके बदले में 50 हजार रुपये की मांग की। करन ने रकम देने से मना कर दिया। इस पर थाने में माैजूद सिपाही हरिकेश भड़क गया। उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। बाद में एक कमरे में ले गए। एसएसआई सरताज भी आ गए। तीनों ने पटे और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। पैर की उंगलियों को जूते से कुचलने का प्रयास किया। इससे उनकी दो उंगुलियों में चोट आई। रातभर थाने में ही बैठाया। शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार शाम को एसीपी कोर्ट से जमानत हो सकी। तब करन ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसीपी अछनेरा से भी लिखित शिकायत की। आरोप निराधार हैं। युवक शराब पीकर थाने में आया था। पुलिसकर्मियों ने अभद्रता कर रहा था। इस पर ही शांति भंग में चालान किया गया। शिकायत की जांच की जाएगी। आरोप साबित होने पर कार्रवाई होगी। -शैलेंद्र सिंह, एसीपी अछनेरा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।