Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Sanitation workers will celebrate Independence Day at the protest site itself; they will remain on strike until a circular regarding the regularization of contractual staff is issued.
{"_id":"6a7f0a15372635b03a06793d","slug":"video-sanitation-workers-will-celebrate-independence-day-at-the-protest-site-itself-they-will-remain-on-strike-until-a-circular-regarding-the-regularization-of-contractual-staff-is-issued-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी धरना स्थल पर ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का परिपत्र जारी होने तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी धरना स्थल पर ही मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का परिपत्र जारी होने तक हड़ताल पर रहेंगे सफाई कर्मचारी
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने संबंधी परिपत्र जारी नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रखी जाएगी। इस दौरान कर्मचारी धरना स्थल पर ही स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।
हड़ताल की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई प्रधान भूपेंद्र सिंह और फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह ने की। संघ नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को चंडीगढ़ भवन में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल की प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ वार्ता हुई। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार 13 मई 2026 को हुए समझौते के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य मांगों से संबंधित परिपत्र जारी करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, लेकिन अब वादा पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि प्रदेशभर के कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। जब तक मांगों को लेकर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक राज्य कमेटी द्वारा घोषित आगामी कार्यक्रमों को जारी रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।